- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
विकास कार्यों के लिये 7 लाख 40 हजार रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी
महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बहादुरसिंह चौहान की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा विकास कार्यों के लिये सात लाख 40 हजार रूपये के प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी किये गये हैं। यह स्वीकृति मनरेगा व विधानसभा क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जारी की गई है।
जिन कार्यों के लिये स्वीकृति प्रदान की गई है, उनमें ग्राम पिपल्यानाथ में पुलिया निर्माण, ग्राम भीमाखेड़ा देवराज स्थल पर सीमेन्ट-कांक्रीट कार्य और ग्राम बरखेड़ी बाजार के ताजपुर रास्ते पर पुलिया निर्माण का कार्य सम्मिलित है। जिला पंचायत द्वारा इन सभी कार्यों के लिये मनरेगा से चार लाख 36 हजार 272 रूपये की स्वीकृति दी गई है।