- उज्जैन में पनीर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: दूसरी डेयरी के नाम पर होटलों को दिए जा रहे थे बिल, खाद्य विभाग ने जब्त किए नमूने
- उज्जैन में सड़क धंसने से नाले में पलटा सीमेंट से लदा ट्राला: 3.50 लाख का माल हुआ खराब, चालक सुरक्षित; व्यापारियों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
- उज्जैन: मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, चरक अस्पताल से भागने के बाद शहरभर में तलाश तेज
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 08-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
विक्रम उद्योगपुरी से और भी तेजी से होगी शहर की आर्थिक ग्रोथ
महाकाल लोक के शुभारंभ के बाद शहर की आर्थिक गति बढ़ी हैं, अब विक्रम उद्योगपुरी के आकार लेने से यह ग्रोथ और भी तेजी से होगी। शहर से महज 15 किमी पर देवास रोड पर विक्रम उद्योगपुरी में देश की ब्रांडेड 35 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं। ये 331 एकड़ जमीन पर 4073 करोड़ से अधिक का निवेश कर रही है। एक-दो ने तो उत्पादन भी शुरू कर दिया है। ऐसे में यहां इन इकाइयों में करीब 15 हजार लोगों को सीधे तौर पर इससे तीन गुना व्यक्तियों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
शनिवार को उद्योगपुरी से जुड़े अधिकारियों ने पत्रकारों को यहां का भ्रमण करवाकर जानकारी दी। एकेवीएन (डीएमाईसी) के एसके जैन ने बताया कि भारत सरकार की परियोजना दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर के तहत विक्रम उद्योगपुरी 458 हेक्टेयर में बनाई जा रही है। इसमें से 145.75 हेक्टेयर में मेडिकल डिवाइस पार्क की अधोसंरचना हो रही है। करीब 16 प्लांट अलॉट कर दिए हैं। 6 से 8 महीने में कंपनियां काम शुरू कर देंगी। अमूल का यहां प्रदेश स्तरीय प्लांट डल रहा है। राजेश सुखवाल ने बताया कि प्लांट में दूध की क्षमता रोज 3 से 5 लाख लीटर की रहेगी। डेढ़ महीने में प्लांट शुरू होगा। कर्नाटक बायोटेक के विशाल लैले ने बताया कि यह भारत सरकार का उपक्रम है। इसमें पेन किलर दवाई बनाने में उपयोग होने वाला कच्चा माल (एपीआई) बनाया जाएगा। दिसंबर-24 में प्लांट शुरू कर देंगे।