- फिल्म निर्माता Vinod Bhanushali महाकाल दर्शन को पहुंचे, दर्शन के बाद नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा कि; टीम ने शुरू किया लोकेशन सर्वे
- अक्षय तृतीया पर 112 जोड़ों का सामूहिक विवाह-निकाह:कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजन, CM मोहन यादव देंगे आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में विधि-विधान से भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट; बाबा का रजत मुकुट से हुआ श्रृंगार
- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
Mahakal Darshan Ujjain: श्रावण के छठे सोमवार पर बाबा महाकाल का शृंगार।
उज्जैन। श्रावण मास के छठे सोमवार पर महाकाल मंदिर के पट रात 2.30 बजे खुले। इसके बाद बाबा महाकाल की भस्मारती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महाकाल भस्मारती की अग्रिम बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं को नंदी और गणेश मंडपम् से दर्शन कराए गए। वहीं चलायमान भस्मआरती दर्शन में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने महाकाल के दर्शन किए। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने का अनुमान है। इसको लेकर उज्जैन प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है।
श्रावण के छठे सोमवार पर आज बाबा महाकाल प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। आज की सवारी में भक्तों को महाकाल के 6 रूपों के दर्शन होंगे। चांदी की पालकी में अवंतिकानाथ, गरुड रथ पर शिवतांडवर, हाथी पर मनमहेश, डोल रथ पर होलकर, घटाटोप और नंदी पर उमा महेश रूप के दर्शन होंगे। आज सवारीमें देशभक्ति के रंग भी दिखेंगे, पालकी को तीन रंगों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही सवारी मार्ग पर हर घर में तिरंगा लहराएगा।