- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
विजयादशमी के तीसरे दिन भी हुए रावण दहन : आतिशबाजी में देशभक्ति के नजारे
उज्जैन | मक्सी रोड सब्जी मंडी के समीप जालसेवा मैदान पर सोमवार रात भूरेलाल फिरोजिया शोध संस्थान की ओर से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजक विधायक अनिल फिरोजिया ने बताया 81 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया गया। दो घंटे तक हुई रंगारंग आतिशबाजी के बाद रात 9:15 बजे श्रीराम के तीर चलाते ही रावण का दहन हो गया। अतिथियों के रूप में सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, विधायक डॉ. मोहन यादव, मप्र फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष ओम जैन, भाजपा नेता प्रदीप पांडे, यूडीए चेयरमैन जगदीश अग्रवाल, इकबाल सिंह गांधी सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे। महोत्सव में गायक ज्वलंत शर्मा एवं अमित शर्मा द्वारा राम भक्ति पर आधारित गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। राम-लक्ष्मण की सवारी का स्वागत आयोजन समिति के महेश चावरे, विजय खरे, राजकुमार गावरी, राजा कालरा, ओम मेघवंशी, चरणजीत सन्नी आदि ने किया।
हरिफाटक ब्रिज के नीचे मैदान में सोमवार रात 51 फीट ऊंचा रावण के पुतला जलाया गया। इसके पूर्व आयोजन समिति ने सुंदरकांड का पाठ एवं भजन आयोजित किए। समिति के पूर्व पार्षद कुंदन माली ने बताया कार्यक्रम के अतिथि जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भरत पोरवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंत नारायण मीणा आदि थे। संचालन भारतसिंह चौहान ने किया। शाम 7 बजे आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम शुरू किया व 9.30 बजे रावण दहन किया गया। आयोजन का यह 16 वां वर्ष था।