- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
शनि मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु : सिंहस्थ 2016 के बाद फिर दिखा ऐसा नजारा…
उज्जैन। शनिश्चरी और हरियाली अमावस्या के संयोग पर त्रिवेणी स्थित शिप्रा में लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर शनिदेव के दर्शन पूजन किए। इधर रामघाट पर भी शाम से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा जारी था तथा स्नान व दर्शन का सिलसिला आरंभ हो गया था। सिंहस्थ के बाद त्रिवेणी पर श्रद्धालुओं की यह सर्वाधिक संख्या है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां त्रिवेणी पर शिप्रा स्नान तथा शनि देव की पूजा कर साढ़ेसाती, ढईयां निवारण पूजन कर रहे थे। भीड़ के कारण प्रशासन को व्यवस्था बनाने में पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी।
शाम 6 बजे से ही अमावस्या लग जाने के कारण श्रद्धालु शनिदेव के दर्शन करके आगे बढऩे लगे थे। स्नान व दर्शनों का सिलसिला पूरी रात जारी रहा। रात 12 बजे प्रशासन की ओर से शासकीय पूजन हुआ। खबर लिखे जाने तक ढाई लाख श्रद्धालुओं शिप्रा में स्नान कर शनिदेव के दर्शन कर लिए।