- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
शादी से पहले सिंधी समाज में यह प्रथा बंद, अगर उल्लंघन किया तो…
उज्जैन | प्री वेडिंग के वीडियो एवं फोटो शूटिंग जो शादी के पहले लड़का और लड़की बाहर जाकर के करवाते हैं एवं रिसेप्शन के समय उसे स्क्रीन पर चलाते हैं। इस पर सिंधी समाज द्वारा पूरी तरह से प्रतिबंधित लगाकर बंद कर दिया है। इसका उल्लंघन करने पर समाज द्वारा दोनों पक्षों को आर्थिक दंड से दंडित किया जाएगा। इसी प्रकार रविवार को व्यवसाय पूरी तरह रखेंगे बंद, ताकि परिवार को समय दिया जा सके।
यह निर्णय रविवार को स्वामी लीलाशाह धाम सिंधी धर्मशाला गीता कॉलोनी पर अखिल भारत लाढी लोहाणा सिंधी पंचायत की साधारण सभा में सिंधी समाजजनों द्वारा लिया गया। सभा पंचायत के अध्यक्ष मोहनलाल वासवानी के नेतृत्व में आयोजित सभा में निर्णय लिया गया कि समाज में उठावने का समय प्रात: 9.30 बजे रखा जाए। रविवार को अपने व्यवसाय पूरी तरह से बंद कर परिवार को समय दें। सभी निर्णय समाज अध्यक्ष की अनुमति से पारित किए गए।
इस अवसर पर चेतन वासवानी, दयालदास लालवानी, परमानंद मंगवानी, राजकुमार परसवानी, प्रकाश सुखवानी, हेमंत मूलवानी,दयाल धर्माणी, तुलसीदास राजवानी, लक्ष्मण मोटवानी, विनोद रामवानी, हरीश टेकवानी, राधिका दादवानी, अनीता राजवानी, वर्षा आडवाणी, नैना मुलानी,संगीता भागचंदानी, वीना वासवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।