- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
शासकीय दीवारों को नारों व पोस्टरों से मिली मुक्ति, उकेरे आकर्षक चित्र
उज्जैन | माधव कॉलेज की शासकीय बाउण्ड्री से लेकर चरक भवन तक की बाउण्ड्री वॉल पर लोगों ने भद्दे नारे और पोस्टर चिपकाकर दीवारों को रंगीन कर दिया गया था। नगर निगम द्वारा करीब दो किलोमीटर लम्बी शासकीय बाउण्ड्री की पुताई कराने के बाद उस पर आकर्षक चित्र उकेरे जा रहे हैं जिसकी लोगों द्वारा सराहना की गई।
देवासगेट से लेकर बीमा चौराहे तक माधव कॉलेज, जिला चिकित्सालय, चरक भवन और उसके बाद नगर निगम की लम्बी बाउण्ड्री वॉल हैं। शासकीय बाउण्ड्री वॉल पर राजनीतिक दलों सहित निजी विज्ञापन करने वालों ने भद्दे नारे और पोस्टर चिपका दिये थे। इस पूरे मार्ग से हजारों लोगों का आवागमन होता है जो विज्ञापनों से रंगी दीवारों को देखकर संकुचित होते थे। नगर निगम द्वारा वर्तमान में देवासगेट से लेकर चरक भवन तक रंगी दीवारों की पुताई कराने के साथ आकर्षक चित्र उकेरे जा रहे हैं। माधव कॉलेज के बाहर बने चित्रों को लोगों ने सराहते हुए नगर निगम की पहल की सराहना भी की। कॉलेज के छात्र रविश पंड्या निवासी राजीव नगर ने बताया कि शासकीय दीवारों पर निजी विज्ञापन करना प्रतिबंधित है बावजूद इसके अनजान लोग भद्दे नारे लिख जाते हैं जिनसे लोगों का कोई सरोकार नहीं होता। इसी प्रकार छात्रा मनीषा शर्मा निवासी मालीपुरा ने बताया कि दीवारों की पुताई के बाद आकर्षक चित्रों से अच्छा संदेश जायेगा। यहीं से आटो संचालित करने वाले महेन्द्र वाडिया निवासी सिंधी कालोनी ने बताया कि नगर निगम को सभी शासकीय दीवारों से भद्दे विज्ञापन हटाकर अच्छे संदेश देने वाले चित्र और नारे लगवाना चाहिये।
इधर लोगों को रास नहीं आई पुताई
हरिफाटक ब्रिज की चौथी टांग जो कि चारधाम मंदिर की ओर जाती है। इस ओर ब्रिज की बाउण्ड्री पर पिछले दिनों नगर निगम ने पीले और काले रंग की पट्टी बनाकर पुताई करवाई गई थी। इस पुताई को अभी 15 दिन भी नहीं बीते कि यहां से गुजरने वाले गुटखा पाउच के शौकीनों ने पीक मारकर पूरी दीवारें गंदी कर दीं। अब बाउण्ड्री ऐसी लग रही है कि वर्षों से यहां सफाई ही नहीं हुई।