- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
शिप्रा में डूबने से 7 दिन में सात मौत….
फोटो सेशन और सेल्फी के चक्कर में युवा चढ़ जाते है हाईरिस्क जोन में, इन्हें रोकने वाला कोई नहीं
उज्जैन। एक सप्ताह के दौरान शिप्रा नदी में डूबने से सात लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से दो केडी पैलेस व दो रामघाट व दो सिद्ध आश्रम घाट क्षेत्र और एक मंगलनाथ क्षेत्र में डूबे हैं। इसके बाद भी शिप्रा किनारे और नदी में पानी से अठखेलियां करने से बाज नहीं आ रहें हैं। खासकर युवा फोटो सेशन और सेल्फी के चक्कर में रिस्क लेते है और इन्हें रोकने वाला कोई नहीं उज्जैन में लम्बे समय बाद सोमवार बादल जोरदार बरसे। शाम तक शहर भीगा रहा।
शिप्रा में भरपूर पानी आने के बाद अनेक लोग इस मौके का सेलिब्रेट करने, मौसम का लुत्फ उठाने नदी किनारे कालभैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, शनि मंदिर और कालियादेह पैलेस पर पहुंचे,लेकिन रिस्क के साथ। सुरक्षा के लिए तैनात होमगार्डस के ४-५ जवान रामघाट पर युवाओं के ग्रुप और शिप्रा स्थान के लिए आने वाली भीड़ के आगे बौने साबित होते हैं। दबी जुबान होमगार्डस के जवान कहते है यह काम कोई दो-चार जवान के बस का नहीं हैं। लागों को रोकने और नियंत्रत करने के लिए 20-25 जवान तैनात होना चाहिए।
घटना रोकने के लिए यह इंतजाम जरूरी
नदी में कमर तक पानी के बाद लोहे की रैलिंग लगाकर जंजीर लगाई जाए।
पर्व व स्नान के दौरान सीमित घाटों पर नहान की व्यवस्था हो तथा अन्य घाटों पर प्रतिबंध लगाया जाए।
घाट पर एंबुलेंस, डाक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।
होमगार्ड के अलावा मां शिप्रा तैराक दल के सदस्यों को भी घाटों पर तैनात किया जाए।
रामघाट व आसपास के घाटों पर लाइफ जैकेट, लाइफ बाय के अलावा बोट से सतत पेट्रोलिंग की जाए।