- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
शुक्रवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल का भांग चन्दन मोगरे के पुष्प से मनमोहक श्रृंगार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के 4 बजे मंदिर के पट खोलने के पश्चात भस्म आरती में महाकाल का जल से अभिषेक के पश्चात मंत्रोउच्चार के साथ दूध दही घी शक्कर रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। भांग,चन्दन,सूखे मेवे, सिंदूर आभूषण से मनमोहक श्रृंगार किया गया।
महाकाल को मखमली वस्त्र और मोगरे के पुष्प चन्दन अर्पित किया गया। शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।
फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।