- उज्जैन में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: हरसिद्धि मंदिर में हुई घट स्थापना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गायक विशाल मिश्रा, नववर्ष कार्यक्रम से पहले लिया आशीर्वाद
- गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में नववर्ष का हुआ भव्य आगाज: शिप्रा किनारे जुटी हजारों की भीड़, महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण; दोपहर में CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
- तड़के भस्म आरती में उमड़ी भीड़: गुड़ी पड़वा पर बाबा महाकाल ने दिव्य रूप में दिए दर्शन, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
श्रावण-भादौ में महाकाल में लोग उमड़े, 43 दिनों में 6 करोड से अधिक आय
उज्जैन । महाकाल मंदिर में श्रावण-भादौ में इस बार देशभर से लाखों श्रद्धालु उमड़े तो मंदिर का खजाना भी भर गया। 43 दिनों में 6 करोड़ रूपए से अधिक की आय समिति को हुई है। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक क्षितिज शर्मा ने बताया प्रतिदिन सुबह भस्मारती से रात को शयन आरती तक भक्त उमड़े जिन्हाेंने पूजा, अभिषेक कराने के साथ मंदिर में दान-पुण्य भी किया। प्रसाद खरीदी से लेकर उज्जैन दर्शन बस सेवा, धर्मशाला में ठहरने सहित कई मदों से समिति को खूब आय हुई। 10 जुलाई से 21 अगस्त को शाही सवारी निकलने तक छः करोड़ सत्ताईस लाख सत्तर हजार सात सौ पैंतीस रूपये की आय प्राप्त हुई। इसमें श्रावण के 29 दिन याने 10 जुलाई से 7 अगस्त रक्षा बंधन तक 4 करोड़ 54 लाख 44 हजार 924 रुपए तो भादौ में 8 से 21 अगस्त तक 1 करोड 73 लाख 25 हजार 811 रुपए की आय हुई।