- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
श्रावण में महाकाल दर्शन का रिकॉर्ड टूटा, 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- 24दिनों में अब तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….
- देशभर से महाकाल में रोजाना आ रहे 50 हजार से अधिक श्रद्धालु…
- नागपंचमी पर 2 लाख ने किए थे दर्शन
- हर सोमवार आए 1 लाख अधिक श्रद्धालु
उज्जैन। देशभर में बाबा महाकाल के दर्शनों के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ती जा रही है श्रावण मास में बीते 24 दिनों में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं।
सावन मास में बीते वर्षो से तुलना की जाए तो श्रद्धालुओं की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। महाकाल मंदिर प्रशासन भी सावन मास में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ और दर्शन व्यवस्था को लेकर रोज क्राउड मैनेजमेंट मैं उलझा हुआ है। श्रावण में रोजाना 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। वही सावन सोमवार पर तो यह संख्या एक लाख श्रद्धालुओं के पार पहुंच रही है यहां भस्मारती से लेकर रात्रि में शयन आरती तक श्रद्धालुओं की लगातार कतार देखने को मिल रही है। भस्मार्ती में भी प्रतिदिन 2 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
मेरी सेवा अवधि में यह सर्वाधिक संख्या है….
मेरी 8 वर्ष की सेवा अवधि में इस सावन मास में यह सर्वाधिक संख्या है। मैने सिंहस्थ के बाद इस श्रावण में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक संख्या देखी है।
एस.पी. दीक्षित,सहायक प्रशासनिक अधिकारी महाकाल मंदिर
मैने नहीं देखी कभी श्रावण में इतनी भीड़…
मैं महाकाल मंदिर में 10 वर्षों से अधिक समय से सेवा दे रही हूं लेकिन इस वर्ष श्रावण मास में श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक देखने को मिल रही है।
गोरी जोशी पीआरओ, महाकाल मंदिर