- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
सुभाष नगर में संदिग्ध जोड़े से 4 युवकों व एक युवती ने छुड़ाये मंगलसूत्र, नगदी व मोबाइल…
उज्जैन। सुभाष नगर स्थित एक मकान में मौजूद संदिग्ध जोड़ों को चार युवकों और एक युवती ने स्वयं को पुलिस व पत्रकार बताकर मंगलसूत्र, रुपये व मोबाइल छुड़ा लिये। इस प्रकार का समाचार सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ जिसकी जांच माधव नगर पुलिस द्वारा की जा रही है।
टीआई मनीष लोधा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक समाचार वायरल हो रहा है जिसमें उल्लेख है कि सुभाष नगर स्थित मकान में संदिग्ध जोड़े थे। यहां पर चार युवक और एक युवती पहुंचे। युवती ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताया।
युवकों को देख संदिग्ध जोड़े में एक महिला व दो युवक भाग गये। यहां बची महिला से उक्त लोगों ने मंगलसूत्र, तीन मोबाइल व 30 हजार रुपये छीने और पांच लाख रुपये की मांग की।
जब महिला को उक्त लोगों पर शंका हुई तो वे लोग तीनों मोबाइल लौटा गये, लेकिन मंगलसूत्र व रुपये नहीं दिये। टीआई लोधा के अनुसार इस प्रकार का समाचार सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब समाचार वायरल करने वाले और जिस महिला के साथ घटना हुई है उनकी तलाश कर रहे हैं।