- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
सुविधा:रेलवे आज से चलाएगा स्पेशल ट्रेन, जा सकेंगे बक्सर, पाटलीपुत्र
त्योहारों के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। मंडल रेल प्रबंधन के अनुसार ट्रेन नं. 09311 इंदौर मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन 9 नवंबर को इंदौर से सुबह 7.30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के उज्जैन से सुबह 8.50/9.15 बजे होकर अगले दिन सुबह 10.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन यात्रा के दौरान उज्जैन, बीना जं., कटनी मुरवारा, माणिकपुर, प्रयागराज छेवकी, दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा और पाटलीपुत्र स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में दो थर्ड एसी, दस स्लीपर एवं आठ सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। इसी तरह ट्रेन नं. 09315 इंदौर मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर को इंदौर से सुबह 7.30 बजे प्रस्थान कर उज्जैन सुबह 8.50/9.15 बजे होकर अगले दिन सुबह 10.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन यात्रा के दौरान उज्जैन, बीना जं., कटनी मुरवारा, माणिकपुर, प्रयागराज छेवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा एवं पाटलीपुत्र में ठहरेगी। ट्रेन नं. 09317 इंदौर- खगड़िया स्पेशल 13 नवंबर को इंदौर से शाम 6 बजे प्रस्थान कर उज्जैन शाम 7.40/8.05 बजे होकर रविवार को 1.30 बजे खगड़िया पहुंचेगी।