- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
सुहागिनों का पर्व:शहर के साथ विदेश में भी मनाया करवा चौथ शहर के बेटे-बेटियों ने परंपरा रखी बरकरार
शहर के साथ विदेश में भी करवा चौथ का त्योहार मनाया गया, जिसमें शनिवार से ही इसकी तैयारी महिलाओं द्वारा की जाने लगी थी। किसी ने पीतल तो किसी ने तांबे और मिट्टी के करवे से चांद को अर्ध्य दिया। शहर में सुबह से ही मंदिरों में भी पूजन के लिए अच्छी खासी भीड़ रही। अधिकतर शिव मंदिरों में महिलाओं ने करवा चौथ का पूजन शुरू किया, जो पति के पूजन के बाद समाप्त हुआ।
बबीता गोयल ने बताया पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं व्रत करती हैं। वहीं शहर से दूर विदेश में रहने वाले शहर के विवाहित जोड़े ने भी यह व्रत भारतीय परंपरा के अनुसार मनाया। सुष्मिता सेंगर ने अमेरिका में रतिवर्धन सेंगर का चेहरा देख कर अपना व्रत खोला।
सुष्मिता ने बताया कि जब रात को भारत में 8 बज रहे थे। तब वहां सुबह की 9 बजे थे, तभी उन्होंने पूजन किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया में वर्षा नागर और अमित नागर ने करवा चौथ का व्रत पूर्ण किया। वहां पर 4 घंटे पहले ही चांद दिखने पर व्रत पूरा किया गया।