- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
सूअर पकड़ने गई थी टीम, बीच सड़क पर लोगों ने लाठियों से निगम ठेकेदार को मारा
उज्जैन में सुअर पालकों ने गुंडागर्दी की। फ्रीगंज में सूअर पालकों ने पकड़ कर ले जा रही गाड़ी रुकवा कर ठेकेदार पर लाठियों से हमला किया। साथ ही, पत्थर भी फेंके। करीब 10 से अधिक लोगों ने दो अलग-अलग गाड़ियों के कांच फोड़े। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। यही नहीं, इसके बाद गाडी में पकडे गए शूकरों को भी छुड़ाकर ले गए। बताया गया, शहर में करीब 17 से अधिक सूअर पालक हैं।
फ्रीगंज इलाके में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब इंदौर के बिचौली मर्दाना में रहने वाला निगम का ठेकेदार अमित डागर साथियों के साथ आवारा घूम रहे सूअरों को पकड़ने निकले थे। अमित की मानें, तो उसने नागझिरी से सूअर पकड़ना शुरू किया। उनके साथ 4 पुलिसकर्मी भी थे। बावजूद सूअर पालकों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद सूअरों को भी छुड़ा ले गए।
असल में, सभी को नगर निगम की ओर से हिदायत दी गई थी। बावजूद भी शहर में सूअर आवारा घूम रहे थे। नगर निगम ने बीते 2 सालों से इंदौर के अमित डागर को सूअर पकड़ने का ठेका दिया है। अमित डागर ने हमला करने वाले कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। इसमें संदीप बौरासी, दीपक बौरासी, राहुल बौरासी समेत अन्य लोगों के नाम बताए हैं। माधव नगर थाने में हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इसमें कुछ निगम कर्मचारी थे, तो शासकीय कार्य में बाधा डालने का भी केस दर्ज किय जा रहा है। साथ ही, इनके घर के बारे में जानकारी निकलवाई जा रही है। इनके अवैध निर्माण को जल्द ही तोड़ा जाएगा। इससे पहले भी सूअर पालकों की गुंडागर्दी देखने को मिली थी। करीब 2 साल पहले भी ढांचा भवन में सूअर पकड़ने गई निगम की टीम पर हमला किया था।