- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सोनू निगम के ट्विट से उज्जैन में उपजा विवाद ,चले चाकू
उज्जैन। पाश्र्व गायक सोनू निगम ने अजान में लाउड स्पीकर को लेकर किए ट्विट को लाइक और शेयर करने पर बुधवार शाम उज्जैन में चाकू चल गए। दो पक्षों के लोगों के विवाद को पास खड़ा होकर देख रहे १२वीं कक्षा के युवक पर मुस्लिम युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले में तोपखाना, बेगमबाग व फ्रीगंज के पांच युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बताया जाता है कि अंजूश्री कॉलोनी में रहने वाला शिवम पिता हुकुमराय ऋषिनगर में डेटिंस्ट प्रवीण सक्सेना के यहां ड्रायवर है। जिसने पाश्र्व गायक सोनू निगम द्वारा अजान पर किए ट्विट पर लाइक और शेयर किया था। शेयर करने के तुरंत बाद शिवम के पोस्ट पर कमेंट्स आने लगे। कमेंट्स पर उसे धमकी दी जा रही थी। इस पर घबरा कर उसने पोस्ट हटा दी। शाम को उसके मोबाईल नंबर फिर से फोन आए और पोस्ट का हटाने पर शुक्रिया कहा। साथ ही फ्रीगंज में आरोपियों ने मिलकर दोस्ती करने और जान-पहचान बढ़ाने की बात कही। इस पर शाम को ६.३० बजे शिवम पाकिजा शोरुम के पास बुलावे पर जा पहुंचा। यहां दरगाह कलेक्शन की दूकान से पांच-छ: युवक बाहर निकले और शिवम से विवाद पर उतारु हो गए। इन लोगों के बीच विवाद चल ही रहा था कि आयुष पिता संजय श्रीवास यहां पहुंच गया। जो विवाद बाइक खड़ी कर विवाद देखने लग गया। तभी हमलावरों ने शिवम पर चाकू से हमला कर दिया। इसी बीच शिवम वहां से जैसे तैसे भाग निकला। आयुष को खड़ा देख हमलावरों शिवम का दोस्त समझ उस पर भी हमला कर दिया। आयुष को हाथ पैर व कमर में चाकू के घाव आए हैं। जिसे तुरंत माधवनगर अस्पताल पहुंचाया। बाद में शिवम भी अस्पताल पहुंच गया था। जहां उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले में माधवनगर टीआई महेन्द्रसिंह परमार हमलावरों का हुलिया जाना और शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी।
हालांकि हमलावर तब तक फरार हो चूके थे। बाद में शिवम व आयुष की शिकायत पर मोहम्मद नागोरी, रोनी नागोरी, फैजल खान, छोट व दरगाह कलेक्शन के खिलाफ ३०७ में प्रकरण दर्ज किया है। इधर देर रात को भी आरोपियों के घर पर दबिश दी गई हालांकि पुलिस के हाथ कोई आरोपी नही लगा। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सोनू निगम के ट्विट पर यह विवाद हुआ है या फिर और कोई दूसरा मामला था।