- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
- उज्जैन दौरे पर CM: सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का कियाअभिषेक; सेन समाज कार्यक्रम के बाद छिंदवाड़ा रवाना होंगे!
- महाअष्टमी पर महामाया मंदिर से शुरू हुई नगर पूजा: 28 किमी तक चली मदिरा की धारा, संत-महंतों की रही मौजूदगी; श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
- महाकाल की दिव्य भस्म आरती: चांदी के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला से हुआ श्रृंगार
- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
स्पेशल ट्रेन:रतलाम मंडल से होकर मुंबई- भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का परिचालन
यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर मुंबई सेंट्रल-भगत की कोठी उधना और उधना हिसार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराये के साथ किया जा रहा है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया गाड़ी संख्या 09093 मुंबई सेंट्रल-भगत की कोठी स्पेशल 24 और 31 दिसंबर शनिवार को मुंबई सेंट्रल से 9.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (20.10 बजे आगमन व 20.20 बजे प्रस्थान), मंदसौर (21.33 बजे आगमन व 21.35 बजे प्रस्थान), नीमच (22.25 बजे आगमन व 22.27 बजे प्रस्थान) और चित्तौड़गढ़ (1.10 बजे आगमन व 1.15 बजे प्रस्थान, रविवार) होते हुए रविवार को 9.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09094 भगत की कोठी-उधना स्पेशल 25 दिसंबर और 1 जनवरी रविवार को भगत की कोठी से 12.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ (20.25 बजे आगमन व 20.35 बजे प्रस्थान), नीमच (21.30 बजे आगमन व 21.35 बजे प्रस्थान), मंदसौर (22.14 बजे आगमन व 22.16 बजे प्रस्थान) और रतलाम (23.55 बजे आगमन व 24.00 बजे प्रस्थान) होते हुए सोमवार को 7 बजे उधना पहुंचेगी।