- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
हरिहर मिलन में खूब चली हिंगोट…पुलिस उठा ले गई आतिशबाजों को, चेतावनी देकर छोड़ा
उज्जैन। हरिहर मिलन को लेकर आतिशबाजों को तब प्रश्रय मिल गया जब सुप्रीम कोर्ट ने हरिहर मिलन के दौरान आतिशबाजी की स्वीकृति दे दी। कोर्ट से स्वीकृति मिलने के बाद बुधवार गुरुवार की देर रात हुए हरिहर मिलन के दौरान आतिशबाजों ने दीपावली से अधिक पटाखे छोड़े। महाकाल से लेकर गोपाल मंदिर तक माहौल कुछ ऐसा था कि कहीं भी पटाखे बंद होने का नाम ही नहीं ले रहे थे।
आचार संहिता के चलते पुलिस अलर्ट तो थी, लेकिन आतिशबाजों के आगे पुलिस कुछ बेबस नजर आई। हालांकि जब हिंगोट जैसे पटाखे छूटे तो फिर पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू की और देखते ही देखते दर्जन भर से अधिक युवक थाने पहुंचा दिये गये। हरिहर मिलन के दौरान बीती रात महाकाल से लेकर पटनीबाजार और गोपाल मंदिर तक जो अतिशबाजी का क्रम लगभग साढ़े नो बजे बाद शुरू हुआ तो वह मध्यरात्रि तक नहीं थमा। आतिशबाजों ने देवाधिदेव महाकाल का ऐसा स्वागत किया कि पूरा क्षेत्र पटाखों से गुंजायमान रहा।
यह है मान्यता
पौराणिक मान्यता के अनुसार वैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान भोलेनाथ सृष्टि का कार्यभार भगवान विष्णु को सौंपकर कैलाश की यात्रा पर निकल पड़ते हैं। प्राचीन नगरी उज्जयिनी यानी उज्जैन में इस पर्व को इसी मान्यता के अनुसार मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ महाकाल की सुंदर यात्रा गोपाल मंदिर पंहुचती है।
पालकी से भगवान भोलेनाथ उतर कर श्री हरि को तुलसी भेंट करते हैं और श्री हरि उन्हें बदले में बिल्वपत्र देते हैं। इस सुंदर प्रसंग को हरि हर मिलन के नाम से जाना जाता है। वैकुंठ चतुर्दशी पर हरिहर मिलन सवारी निकाले जाने की परंपरा है, जो बुंधवार की रात्रि को भी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री छत्रीचौक स्थित गोपाल मंदिर पर पहुंची। इस अवसर पर यहां भक्तजनों का तांता लग गया। वैकुंठ चतुर्दशी पर भगवन शिवजी श्रीहरि से खुद मिलने पहुंचे। बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि को भगवान शिव अर्थात महाकाल ने चार महीने के लिए सृष्टि का भार भगवान विष्णु को सौंप दिया और हिमालय पर्वत पर चले गये।