- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18–19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के संकेत। कई जिलों में अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में बादल छाने की संभावना, फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
हे महाकाल!:78 दिन बाद दर्शन शुरू, एक दिन में साढ़े 3 हजार भक्तों को अनुमति
उज्जैन में महाकाल के 78 दिन बाद सोमवार को श्रद्धालु साक्षात दर्शन करने लगे हैं। सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच गए। पहले दिन 3 हजार 5 सौ श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए पहले ही ऑनलाइन बुकिंग श्रद्धालुओं ने कराई है। मंदिर में उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा, जो कोविड-19 का कम से कम एक टीका लगा चुके हैं या जिनकी 48 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आई है। हालांकि दर्शन की शुरुआत होते ही एक स्थानीय भाजपा नेता सिक्योरिटी गार्ड से गेट नंबर 4 भी विवाद करने लगा। भाजपा नेता ने कर्मचारियों से अभद्रता भी की है।
दूसरी लहर शुरू होते ही 9 अप्रैल को मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद आज महाकाल मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है। महाकाल के दर्शन के लिए उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और अन्य नेता आएंगे। श्रद्धालुओं को मंदिर के गर्भगृह एवं नंदी हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
7 स्लॉट बनाए गए हैं
उज्जैन महाकाल मंदिर की प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आरके तिवारी ने बताया, मंदिर सोमवार सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खुला है। हर दिन सुबह छह से शाम आठ बजे तक 3 हजार 500 श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए दो-दो घंटे के सात स्लॉट बनाए गए हैं और एक स्लॉट में केवल 500 लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी।
दर्शन के लिए यह जरूरी
- ऑनलाइन बुकिंग
- वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट (एक डोज भी चलेगा) या फिर 48 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट