- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
हॉलैंड से महाकाल दर्शन करने आए विदेशी भक्तों से पुजारी ने ले लिए 13 हजार रुपए
Ujjain News: इंदौर की मल्हार होटल से चल रही थी सेटिंग, उज्जैन पहुंचे विदेशी भक्तों को नहीं हुए दर्शन, प्रबंध समिति ने दर्ज कराई एफआईआर
उज्जैन. राजाधिराज भगवान महाकाल के दर्शन करने आए विदेशी भक्तों से रुपए लेने का मामला सामने आया है। मंदिर प्रशासन के ढिलमुल रवैए के चलते यहां श्रद्धालुओं से रुपए लेना आम बात हो गई। पिछले दिनों हुए दो मामले अभी ठंडे भी नहीं हुए थे, कि गुरुवार को फिर एक मामला सामने आया है।
भारत भ्रमण पर निकले हॉलेंड के छह सदस्य 12 फरवरी को इंदौर पहुंचे थे। यहां मल्हार होटल में ठहरे। होटल में सुमित नामक व्यक्ति उनसे मिला और उसने दस हजार रुपए भस्म आरती की परमिशन दिलाने के नाम पर ले लिए। शिकायतकर्ता कृष्णा शर्मा ने बताया सुमित का मोबाइल नं. 74159-24656 है। महाकाल मंदिर के पं. गोपाल व्यास द्वारा पांच लोगों की परमिशन बनवाई गई।
पूजन के नाम पर फिर ले लिए तीन हजार
13 फरवरी को मनोज जोशी नामक व्यक्ति जिसका मोबाइल नं. 96911-48881 है, ने पूजन करवाने के नाम पर प्रति व्यक्ति ५०० रुपए के हिसाब से तीन हजार रुपए फिर ले लिए। इस प्रकार विदेशी श्रद्धालुओं से कुल 13 हजार रुपए ठग लिए गए और विधिवत पूजन भी संपन्न नहीं करवाई। प्रशासक एसएस रावत ने बताया इंदौर होटल संचालक ने उज्जैन के हिमांशु व्यास के माध्यम से भस्म आरती बुकिंग कराई थी। विदेशी श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर की पुलिस चौकी में लिखित शिकायत की गई है। सहायक प्रशासक एवं भस्म आरती प्रभारी मूलचंद जूनवाल द्वारा जांच की जा रही है तथा हिमांशु व्यास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
न जल चढ़ा पाए, न गर्भगृह से दर्शन हुए
पहली बार महाकाल दर्शन करने आए विदेशी श्रद्धालुओं ने शिकायती आवेदन में लिखा है कि सुमित ने हमें बताया था कि दस हजार रुपए मनोज जोशी के खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं, और यहां मनोज जोशी द्वारा 500 रुपए अतिरिक्त मांगे गए। इसके बाद भी न तो हम जल चढ़ा पाए, न ही गर्भगृह से दर्शन किए।
पुरोहित गोपाल व्यास के लड़के ने ली थी इनकी परमिशन
इस मामले में महाकाल मंदिर के पुरोहित गोपाल व्यास के लड़के ने भस्म आरती की परमिशन ली थी। जब विदेशी भक्तों द्वारा बाबा महाकाल पर जल नहीं चढ़ा तो वे नाराज हुए और मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल से कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उनसे पुरोहित व्यास ने पैसे लिए हैं।
हॉलैंड के इन श्रद्धालुओं के नाम से बनी थी परमिशन
महाकाल मंदिर में हॉलैंड के जिन श्रद्धालुओं के नाम से परमिशन बनी थी, उनमें कृष्णादेवी सुनीता, अंबालिका देवी, कृष्णा शर्मा, कीर्ति कुमारी, धर्मावती व नरेंद्र देव प्रकाश हैं।
नोटिस दिया है, एफआईआर कराएंगे
मंदिर आने वाले विदेशी भक्तों के साथ जो रुपए लेने का मामला हुआ है, वह बेहद शर्मनाक है। इस पर संबंधित पुजारी व उससे जुड़े लोगों की पड़ताल की जाएगी, साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
– एसएस रावत, महाकाल मंदिर प्रशासक।
प्रशासक ने बुलाई बैठक
प्रशासक रावत ने शिवरात्रि पर्व को लेकर गुरुवार शाम 5 बजे प्रवचन हॉल में पुजारी/पुरोहितों की बैठक बुलाई, जिसमें उपप्रशासक पुष्पेन्द्र अहके, सहायक प्रशासक चन्द्रशेखर जोशी, प्रतीक द्विवेदी, सुरक्षा अधिकारी रूबी यादव, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी, समिति सदस्य आशीष पुजारी, पुरोहित समिति अध्यक्ष पं. अशोक शर्मा, महेश पुजारी, दिनेश पुजारी, कैलाश पुजारी, भारत पुजारी, लोकेन्द्र व्यास, शैलेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।