- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
होटलों से टीवी चुराने वाले शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उज्जैन में महाकाल क्षेत्र में इन दिनों एक टीवी चोर होटलों में अपनी वारदातों को अंजाम दे रहा था। ग्राहक बनकर होटल में रूककर जाते समय कमरे में लगा टीवी चोरी करके ले जाता था यह टीवी चोर आज रंगे हाथो पकड़ा गया। वह अपने साथ एक बड़ा बैग लेकर आता था और जिस भी होटल में रूकता वहां का टीवी चोरी कर ले जाता वह शाम तक आने की बात कहकर जाता था और वापस नही लौटता था। कई होटल संचालकों ने इसकी शिकायत महाकाल थाने में की थी। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी थी
उज्जैन की होटलों में राजेश पिता हरिलाल नाम का ठग पिछले कई दिनों से होटल मालीकों को परेशान कर रहा था। अपने आप को कंपनी का अफसर बताने वाला यह ठग अलग अलग होटलों व गेस्ट हाउस में टीवी चोरी को अंजाम दे चुका था। यह चोर अपने साथ एक बड़ा बैग लेकर आता था और जाते समय उसमें कमरे में लगा टीवी चुराकर ले जाता । होटल कर्मचारी जब कमरा ठीक करने जाता तब उसे चोरी का पता चलता । पुलिस की सतर्कता से आज इस चोर को महाका ल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इस शातिर चोर को महाकाल मार्ग सिथत होटल शुभलाभ से गिरफ्तार किया गया हैं। इस चोर के खिलाफ कई होटल मालिकों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस शातिर टीवी चोर ने 31 दिसंबर को रामा गेस्ट हाउस , 15 जनवरी को बेगमबाग स्थित श्री शंकर गेस्ट हाउस और महाकाल घाटी स्थित उत्सव गेस्ट हाउस पर चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस इस शातिर टीवी चोर की कब से तलाश कर रही थी। आज फिर उज्जैन की ही एक होटल में चोरी के इरादे से गए शातिर चोर को महाकाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। पुलिस द्वारा पकडे गए आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं।