- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
होटल में आयोजित शादी समारोह में थ्री पीस सूट पहनकर पहुंचा चोर
बालक के साथ मिलकर जेवरों से भरा महिला का पर्स उड़ाया
उज्जैन।चोर अब इतने हाईटेक हो चुके हैं कि बड़ी होटलों में आयोजित शादी समारोह में थ्री पीस सूट पहनकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 24 जून को इंदौर रोड़ स्थित होटल में आयोजित शादी समारोह में एक बदमाश थ्री पीस सूट पहनकर बच्चे के साथ पहुंचा और जेवरों से भरा पर्स चोरी कर भाग गया। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू की है।
बलवीर सिंह पिता हरदयाल सिंह निवासी विवेकानंद कालोनी केमिकल फैक्ट्री संचालक हैं। 24 जून को उनके पुत्र इंद्रजीत की शादी समारोह में महिला संगीत का कार्यक्रम इंदौर रोड़ स्थित होटल में आयोजित किया गया था। कोरोना नियमों के अनुसार कार्यक्रम में सीमित मेहमान ही आये थे। बलवीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी कविता के हाथ में लेडिस पर्स था रात करीब 10.30 बजे कविता सिंह ने कुर्सी के पास पर्स रखा और किसी काम से चली गईं। तभी करीब 12 वर्ष के बच्चे ने जेवर और रुपयों से भरा पर्स उठा लिया। वारदात होटल में लगे कैमरों में कैद हुई है जिसमें अच्छे कपड़े-जूते पहने एक अनजान बच्चा दिख रहा है वहीं एक अनजान व्यक्ति थ्री पीस सूट और चेहरे पर मास्क पहने पर्स ले जाते दिख रहा है। बलवीर सिंह और उनके परिजनों ने होटल के अलावा बाहर के भी कैमरों के फुटेज चैक किये जिनमें उक्त व्यक्ति और बच्चा पैदल फोरलेन क्रास करने के बाद इंदौर की तरफ जाते दिखाई दिये।
बहू के परिजनों ने दिये थे जेवर
बलवीर सिंह ने बताया कि पुत्र की शादी में बहू के परिजनों ने उपहार में डेढ़ तौला वजनी सोने का हार, चांदी की पायजेब, बिछिया दी थी जो पर्स में रखे थे। इसके अलावा पर्स में मोबाइल और 20 हजार रुपये भी रखे थे जो बदमाश चोरी कर ले गया।