10 घंटे में पकड़े 80 मवेशी 50 को भेजा बदनावर

शहरवासियों को अावारा मवेशियों से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस, प्रशासन और नगर निगम का संयुक्त अभियान गुरुवार को तीसरे दिन भी चला। 10 घंटे में गैंग ने 80 मवेशियों को पकड़ा। इनमें से 50 को बदनावर गोशाला भेज दिया। 30 को उर्दूपुरा की खिड़क में रखा है।

गैंग ने अभियान की शुरुआत भैरवगढ़ से की थी। इसके बाद सोमवारिया, बुधवारिया मार्ग, दानीगेट, कंठाल, फ्रीगंज के सभी क्षेत्र आदि में अभियान चलाया गया।  पुराने शहर और फ्रीगंज में गैंग मवेशी पकड़ेगी।

Leave a Comment