- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
- महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, सभा मंडप से गर्भगृह तक गूंजा “जय श्री महाकाल”: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार के साथ हुए दिव्य दर्शन!
- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
11 बजते ही गूंजे सायरन और ट्रैफिक भी थम गया
बिना मास्क वालों को टोका डिस्टेंसिंग रखने का आग्रह
अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढऩे लगी है। खतरे को रोकने और कोरोना को हराने के लिये शासन के निर्देश पर शासकीय विभागों द्वारा आज से रोको टोको अभियान शुरू किया गया है। सुबह 11 बजे शासकीय भवनों और वाहनों के सायरन 2 मिनिट के लिये बजाकर लोगों को कोरोना के खतरे से सचेत भी किया गया।
रेलवे स्टेशन, कॉलेज व स्कूलों की बिल्डिंग, पुलिस थानों के अलावा शासकीय वाहनों के सुबह 11 बजे एक साथ सायरन गूंजने लगे। कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल महाकाल मंदिर पर रोको टोको अभियान की शुरूआत के लिये खड़े थे।
एडीएम ने लोगों को मास्क बांटे, दुकानों के आगे गोले लगाए
टॉवर पर एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी व पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। प्रदेश शासन द्वारा आमजन को कोरोना से बचाव के लिये रोको टोको अभियान की शुरूआत की गई है जिसके अंतर्गत मास्क वितरण और सोशल डिस्टेंसिंग की समझाईश लोगों को दी जा रही है। एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी ने दुकानों के बाहर गोले बनाकर ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निवेदन किया। साथ ही फुटपाथ पर बैठे लोगों को मास्क भी वितरित किये। नगर निगम के कचरा कलेक्शन वाहनों के भी दो मिनिट तक हॉर्न बजाये गये। सड़कों का ट्राफिक भी दो मिनिट के लिये रोका गया। शासन के निर्देश हैं कि कोरोना से बचाव के लिये लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये जागरूक किया जावे। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा।