- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
15 साल बाद परस्पर सहकारी बैंक के चुनाव 25 सितंबर को
उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक मर्यादित के चुनाव 15 साल बाद 25 सितंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक देवास गेट स्थित सख्याराजे धर्मशाला में होंगे। बैंक के 18852 मतदाता 12 संचालकों को चुनेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी सहायक आयुक्त सहकारिता श्वेता रावत ने बताया चुनाव प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो गई थी। 21 जुलाई को मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। संचालकों के लिए कुल 71 लोगों ने फार्म जमा किए थे। जिनमें से 54 वैध पाए गए। 32 लोगों ने नाम वापस ले लिए। इसके बाद 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। सोमवार को चुनाव चिह्न आवंटित हो गए।
ये उम्मीदवार मैदान में : सामान्य : प्रवीण कुमार बालमुकुंद सोलपंखी, अजयशंकर अनंतशंकर जोशी, अनिलसिंह शिवप्रतापसिंह चंदेल, सत्यनारायण पूरनलाल शर्मा, बालकृष्ण नारायणप्रसाद उपाध्याय, पुरुषोत्तम हीरालाल बागोलिया, हरदयालसिंह नवाबसिंह ठाकुर, नरेंद्रसिंह देवीसिंह तोमर, जगदीश नंदकिशोर पांचाल, राजेश हीरालाल, महेश गणपतलाल जाधव, सुरेश नारायण रामी, मुकेश छोटेलाल सेन, प्रतापसिंह राम टाटावत, रवि रमेश राय, श्रीराम भागीरथ सांखला । महिला : शशि अनिलसिंह चंदेल गीता महेंद्र रामी, निशा दिनेश त्रिपाठी, सोदरा मांगीलाल। अजा : मोतीलाल जयराम निर्मल और संजीव बाबूलाल बाली।