- उज्जैन में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: हरसिद्धि मंदिर में हुई घट स्थापना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गायक विशाल मिश्रा, नववर्ष कार्यक्रम से पहले लिया आशीर्वाद
- गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में नववर्ष का हुआ भव्य आगाज: शिप्रा किनारे जुटी हजारों की भीड़, महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण; दोपहर में CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
- तड़के भस्म आरती में उमड़ी भीड़: गुड़ी पड़वा पर बाबा महाकाल ने दिव्य रूप में दिए दर्शन, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
2 दिन ही तपा नौतपा और खत्म:18 तक उज्जैन आ सकता है मानसून, 103 फीसदी बारिश का अनुमान
नौतपा गुरुवार को खत्म हो गया। केवल दो दिन पारा 40 डिग्री तक पहुंचा बाकी दिन सुकून से गुजरे। तीन दिन बारिश भी हुई। पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात के असर ने नौतपा के तेवर भी नर्म कर दिए। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश का कहना है कि ताऊ-ते तूफान और चक्रवाती तूफान यास के कारण नमी आ रही थी।
इससे बादलों की आवाजाही भी जारी रही। यही वजह है कि इस बार नौतपा में आसमान से आग नहीं बरसी। आने वाले चौबीस घंटे के दौरान हल्की बारिश के आसार हैं। दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम ढलने के बाद हवा का रुख भी बदलने लगेगा। दिन में गर्म हवा से सामना होगा। रात में तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि केरल में 3 जून को मानसून की आमद हो गई है। एक जैसी रफ्तार से मानसून आगे बढ़ा तो 18 से 22 जून तक यह नीमच को छोड़कर उज्जैन संभाग को कवर कर लेगा।
22 तक नीमच को छोड़ उज्जैन संभाग को कवर कर लेगा
शहर में मानसून का आगमन तय समय पर ही होगा। मौसम विभाग भोपाल का पूर्वानुमान है कि केरल में 3 जून को मानसून की आमद हो गई है। एक जैसी रफ्तार से मानसून आगे बढ़ा तो 18 से 22 जून तक यह नीमच को छोड़कर उज्जैन संभाग को कवर कर लेगा।
मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश के अनुसार केरल के ऊपर दक्षिण पश्चिम मानसून के 3 जून को केरल के ऊपर आगमन के अगले दो दिनों में दक्षिणी भारत के अन्य क्षेत्रों में बढ़ने की संभावना है। इस बार 103 फीसदी बारिश होने का अनुमान भी लगाया गया है। मानसून क्षेत्र में दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर प्रारंभिक मानसून वर्षा का अनुभव होता है। मानसूनी हवा उसके बाद बंगाल की खाड़ी के पार उत्तर पश्चिम में आगे बढ़ती हैं। मानसून के आरंभ, प्रगति की नई सामान्य तिथियों के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून 22 मई को अंडमान सागर के ऊपर आगे बढ़ा है।