- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
2000 के नकली नोट के मामले में दो पर प्रकरण
२००० के नकली नोट के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है जिनमें एक नाबालिग है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। जिससे अन्य लोगों के खिलाफ भी कायमी हो सकती है। इस मामले को पुलिस द्वारा काफी गंभीरता से लिया गया है। आज पुलिस कंट्रोल रुम पर पत्रकार वार्ता रखी गई है जिसमें पुलिस अधीक्षक इस मामले में खुलासा करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक बडऩगर रोड स्थित धरमबड़ला स्थित पेट्रोल पम्प के समीप २००० का नकली नोट चलाने के प्रयास में शुभम पिता कचरुलाल राठौर निवासी पिपलीनाका एवं एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
दोनों से जब पूछताछ की गई तो नकली नोट कांड की परतें खुलना शुरू हो गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मेट्रो टॉकिज की गली एक मकान से स्केनर, प्रिंटर, कप्म्यूटर आदि जब्त किया है। मामले में पुलिस ने पिपलीनाका निवासी दो और युवकों को हिरासत में ले रखा हैं जिनसे पूछताछ की जा रही हैं। नकली नोट कांड में मेट्रो टॉकिज की गली में रहने वाले भाजयुमो नेता के भाई ललित तिवारी का नाम भी सामने आ रहा हैं। बहरहाल पुलिस में मामले में जांच पड़ताल कर रही हैं।