- पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा सपत्नीक पहुंचे उज्जैन, भस्म आरती में शामिल होकर किया भगवान का पूजन अर्चन
- भस्म आरती: भांग, चन्दन और त्रिपुण्ड अर्पित कर बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में किया गया दिव्य श्रृंगार!
- वाटर सप्लाई के चेंबर में उतर गए उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह, गंदगी साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश
- शारदीय नवरात्रि पर्व: नवरात्रि के नौ दिन माता हरसिद्धि नहीं करती हैं शयन; प्रतिदिन प्रज्वलित होगी दीपमालिकाएं
- भस्म आरती: चंदन का त्रिपुण्ड, रजत मुकुट और पुष्प अर्पित कर भगवान का राजा स्वरूप में किया गया श्रृंगार!
219 विद्यार्थी दिखाएंगे अपना वैज्ञानिक हुनर
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी 2016 की शुरुआत मंगलवार से होगी। जिसमें जिले के 219 विद्यार्थी वैज्ञानिक प्रतिभा का हुनर दिखाते हुए मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से कक्षा छठवीं से 10वीं तक के उत्कृष्ट विद्यार्थियों में विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर में मंगलवार दोपहर 2 बजे जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में विद्यार्थी अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा ज्ञान-विज्ञान पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी।