- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
27वीं सीनियर व 10वीं दिव्यांग जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा 28 को
उज्जैन | स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन एमपी की अगुवाई में आयरन जिम के सहयोग से स्व. सुरेंद्रसिंह कुशवाह स्मृति में 27वीं सीनियर व 10वीं दिव्यांग जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का आयोजन 28 अक्टूबर को किया जाएगा।
स्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमसिंह यादव व महासचिव शैलेंद्र व्यास के अनुसार प्रतियोगिता में बड़नगर, खाचरौद, तराना, महिदपुर, घटिटया, नागदा, उज्जैन के शरीर साधक संगीत की धुन पर मांसपेशियों का प्रदर्शन करेंगे। चैंपियनशिप के संयोजक पूर्व मिस्टर इंडिया जितेंद्रसिंह कुशवाह व सहसंयोजक संदीपसिंह कुशवाह ने बताया स्पर्धा में 51 हजार नगद पुरस्कार दिया जाएगा। बास्केटबॉल एरिना महानंदा नगर में आयोजित स्पर्धा का आकर्षण दिव्यांग बॉडी बिल्डर रहेंगे। स्पर्धा के चैंपियनशिप को पूर्व विधायक स्व. भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति 11 हजार व आयरन मैन के खिताब से सम्मानित किया जाएगा। बेस्ट पोजर, बेस्ट मस्क्युलर मैन, बेस्ट इम्प्रूव्ड बॉडी के पुरस्कार भी होंगे। वजन व पंजीयन 27 अक्टूबर को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक स्वस्थ संसार जिम पर होगा। प्रत्येक वजन विभाग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय शरीर साधक पुरस्कृत किए जाएंगे।