- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
नंबर वन आने के लिए इस बार स्वच्छता की थीम पर लगेगा कार्तिक मेला
उज्जैन | इस साल का कार्तिक मेला स्वच्छता की थीम पर आधारित होगा। मेले में आने वाले लोगों को निगम स्टाफ सफाई कैसे रखें, यह सिखाएंगे। इसके अलावा मेले की सफाई व्यवस्था भी बदलाव करेंगे ताकि कहीं कोई गंदगी दिखाई न दे।
कार्तिक मेला 4 नवंबर से लगेगा। शिप्रा तट पर लगने वाले इस पारंपरिक मेले को इस बार स्वच्छता अभियान की थीम पर सजाने की तैयारी नगर निगम ने की है। स्वच्छता रेटिंग में नंबर वन आने की तैयारी के क्रम में इसे रखा गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में शहर को 12 वां स्थान मिला था। नागरिकों को सफाई के प्रति प्रेरित करने के लिए मेले में भी निगम प्रशासन जोर लगा रहा है। मेले की सजावट से लेकर कार्यक्रमों तक इसका असर दिखाई देगा। महापौर मीना जोनवाल का कहना है- स्वच्छता में नंबर वन आने के लिए सभी संभव कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में मेले में भी स्वच्छता को थीम बना कर नागरिकों को जागरूक करेंगे। निगम ने स्वच्छता का संदेश देने के लिए निजी कंपनी की मदद भी ली है, जो वार्डों में जाकर नागरिकों को जागरूक करती है। यही टीम मेले में भी अपने नाटक व अन्य कार्यक्रम प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा मेले की सजावट भी स्वच्छता पर आधारित होगी। प्रदर्शनी के माध्यम से सफाई व्यवस्था में नागरिक कैसे सहयोग कर सकते हैं, यह सिखाया जाएगा।
मेले में दिखेगी सफाई
अपर आयुक्त सुरेश रेवाल व उपायुक्त सुनील शाह मेले को साफ-सुथरा रखने के लिए प्लान कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था इस तरह की जाएगी कि मेले में कही गंदगी दिखाई न दे। गंदगी करने वालों को अपना कचरा डस्टबिन में डालने के लिए भी प्रेरित करेंगे।