- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
4 घंटे चली कार्रवाई के बाद गांजा बेचने वाली महिला के साथ 21 लोगों पर एफआईआर
उज्जैन। मुखबिर की सूचना पर महाकाल पुलिस की टीम ने सखीपुरा में गांजा बेचने वाली महिला को 250 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने यहां 4 घंटे तक कार्रवाई की और 21 ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया जो यहां नियमित गांजा खरीदने आते थे। सभी को अलग-अलग थानों में पुलिस ने रखा।
महाकाल पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अनुराधा उर्फ चीना गुप्ता पति धर्मेन्द्र गुप्ता उम्र 49 निवासी सखीपुरा के घर दबिश दी गई थी। यहां से अनुराधा के कब्जे से पोलिथीन में पैक 250 ग्राम गांजा सहित एक मोबाइल और इलेक्ट्रानिक तौलकांटा जब्त किया। इसके बाद पुलिस ने करीब 4 घंटे तक सखीपुरा में कार्रवाई करते हुए गांजा खरीदने के लिये नियमित आने वाले 21 लोगों को भी हिरासत में लिया है।
पुलिस गिरफ्त में भगवान निवासी उन्हेल, मोहित मालवीय निवासी नलिया बाखल, रोहित निवासी सेठीनगर, संजय जैन निवासी निजातपुरा, तौलाराम निवासी जयसिंहपुरा, मोहन निवासी चिमनगंज, राजेश निवासी मालीपुरा, मदनलाल निवासी शास्त्रीनगर, राहुल निवासी ढांचा भवन, ओमप्रकाश निवासी गधापुलिया, इरशाद निवासी बेगमबाग, फैजान निवासी अमरपुरा, युसूफ निवासी बेगमबाग, हमीद निवासी कोट मोहल्ला, मुकेश निवासी मोहन नगर, जीवन निवासी पानखेड़ी, सिद्धेश्वर निवासी सिलावद, अंबाराम निवासी जलालखेड़ी, शहंशाह निवासी मुल्लापुरा, अजय निवासी ढाबारोड़ की गली, सुदेश निवासी बेगमबाग आये हैं। पुलिस का कहना है कि इससे भी अधिक लोग अनुराधा के पास रोज गांजा खरीदने आते थे।
महाकाल क्षेत्र में 10 जगहों पर बिकती है ब्राउन शुगर
बताया जाता है कि अनुराधा उर्फ चीना गुप्ता और उसका परिवार पिछले 15 वर्षों से इसी जगह पर अवैध तरीके से गांजे का विक्रय कर रहा था जिसकी जानकारी महाकाल और देवासगेट थाने के पुलिसकर्मियों को थी बावजूद इसके लंबे समय बाद इस प्रकार की कार्रवाई पुलिस ने की। पुलिस सूत्र बताते हैं कि महाकाल थाना क्षेत्र में इससे भी बड़े स्तर पर ब्राउनशुगर का अवैध धंधा चल रहा है जिसमें बच्चे भी पुडिय़ा बेचने का काम कर रहे हैं, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई है।