- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
2.50 लाख तक व्यापारियों व आम जनमानस से जब्ती का अधिकार नहीं
उज्जैन। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पुलिस की कार्रवाई से आम जनमानस और व्यापारियों में दहशत का माहोल है। पुलिस लगातार चेकिंग के नाम पर व्यापारियों और आम जनमानस द्वारा ले जाए जा रहे रुपए जब्त कर रही है। जबकि आयकर विभाग के चीफ कमिश्रर पीके दास ने साफ किया है कि व्यापारी और आम जनमानस 2.5 लाख रुपए तक परिवहन कर सकते हैं। पुलिस उन्हें फालतू परेशान न करें। अगर ढाई लाख रुपए से रकम ज्यादा हो तो रकम से सम्बधित दस्तावेज दिखाने पर तुरंत रकम वापस की जाए। वहीं प्रत्याशी व किसी भी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी को मात्र 50 हजार रुपए परिवहन करने का अधिकार है।
अगर इससे ज्यादा रुपए परिवहन करने पर रकम का ब्योरा देना होगा। इसके साथ ही यह भी साफ किया है कि अगर ऐसी कोई कार्रवाई होती है तो रकम का ब्योरा देने पर 24 घंटे में वापस किए जाएं अगर ऐसा नहीं होता है तो संबधित आयोग को शिकायत कर सकता है।
दहशत में व्यापारी
पिछले तीन दिनों में पुलिस ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ग्रामीण अंचलों सहित शहरी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला कर कई व्यापारियों व आम जनमानस से रुपए जब्त किए। वहीं मंडी में फसल बेच कर लौटने वाले किसानों को भी पुलिस निशाना बना रही है। जिससे व्यापारियों में दहशत है। किसान व आम जनमानस भी डर रहे हैं। लोगोंं का कहना है त्योहारी सीजन है जिसमें कई कामों के लिए मोटी रकम इधर से उधर ले जानी पड़ती है।