- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
45/84 श्री त्रिलोचनेश्वर महादेव
45/84 श्री त्रिलोचनेश्वर महादेव
बिरजनामा मंदिर पीठ पर स्थित त्रिलोचनेश्वर महादेव में सालों पूर्व कबूतर का जोडा रहता था। दोनो भगवान का दर्शन करते ओर अर्पित जल पीते भक्तो द्वारा की जाने वाली भगवान जयकार, भजन कीर्तन को सुनते रहते थे। एक दिन एक श्येन वहां आया ओर सोचने लगा कि केसे वह इनका भक्षण करें। कबूतरी ने श्येन को देख लिया ओर वह चिंता करते हुए कबूतर से कहने लगी कि व श्येन हमे भक्षण करने आया है। श्येन एक दिन कबूतर को आपने साथ आकाश मार्ग ले गया। कबूतरी ने श्येन के पंजों में काटा जिससे कबूतर नीचे गिर गया ओर जंबूद्धीप में गिरकर मर गया। अगले जन्म में वह कबूतर मंदारा नाम के गंर्धव के यहां परिमल के नाम से जन्मा। दूसरी ओर कबूतरी ने नागराज के यहां रत्नावली के रूप में जन्म लिया। परिमल किशोरावस्था से ही त्रिलोचनेश्वर महादेव के दर्शन ओर पूजन के लिए अंवतिका आने लगा। इधर रत्नावली ने भी भगवान महादेव के दर्शन व पूजन की कामना से यहां आना शुरू कर दिया। एक दिन रत्नावली सखियों के साथ मंदिर में ही सो गई। तब भगवान शिव ने दर्शन देकर पूर्व जन्म की कथा सुनाई ओर अवगत कराया कि परिमल पूर्व जन्म में तुम तीनों का पति था। तीनों कन्याओं ने बात माता-पिता को बताई । एक बार परिमल और नागराज पूरे परिवार के साथ त्रिलोचनेश्वर महादेव का पूजन करने के लिए आए। यहाँ दोनो परिवारों में शिप्रा द्वारा कन्याओं को दिए वरदान पर चर्चा कर विवाह परिमल के साथ कर दिया। इसके बाद परिमल वही रहकर पूजन करने लगा। मान्यता है कि जो भी मनुष्य त्रिलोचनेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजन करेगा वह समस्त सुखों का भोग कर अंत काल में परमपद को प्राप्त करेगा।