- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
5 बच्चों की मां से कहा- तलाक…तलाक… तलाक…और थाने पर हो गई एफआईआर
उज्जैन:यादव नगर गली नं.4 में रहने वाली 5 बच्चों की मां को पति ने तलाक…तलाक… तलाक… कहकर घर से निकाल दिया। महिला ने चिमनगंज थाने पहुंचकर पति के खिलाफ मारपीट सहित धारा 4 मुस्लिम महिलाओं के विवाह का अधिकार कानून के तहत प्रकरण दर्ज कराया। नाज परवीन पति मोहम्मद इरफान (35 वर्ष) निवासी गली नं. 4 यादव नगर का निकाह 20 वर्ष पहले हुआ था।
उसकी तीन बेटियां व दो पुत्र हैं। नाज परवीन ने पुलिस को बताया कि कुछ वर्षों पहले मायके वालों ने उसके नाम से यादव नगर में मकान खरीदकर दिया था, जिसे बाद में पति मोहम्मद इरफान ने अपने नाम करा लिया। बीती रात इरफान ने नाज परवीन के साथ मारपीट मारपीट की और घर से निकाल दिया। वह चिमनगंज थाने पहुंची और पति के खिलाफ मारपीट सहित धारा 4 मुस्लिम महिलाओं के विवाह का अधिकार कानून के तहत प्रकरण दर्ज कराया। नाज परवीन ने पुलिस को बताया कि उसका पति मोहम्म्द इरफान पिता हबीबुर्रेहमान कई वर्षों से उसके साथ मारपीट कर प्रताडि़त करता था, लेकिन रात में मारपीट के बाद उसने तीन बार तलाक कहकर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।