- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
5 साल की बालिका से हलवाई ने किया दुष्कर्म
पेप्सी का लालच देकर घर में ले गया, आरोपी को हिरासत में
उज्जैन। संजय नगर में रहने वाले हलवाई ने 5 साल की बालिका को पेप्सी का लालच देकर घर ले जाने के बाद दुष्कर्म किया। परिजन उसे तलाश रहे थे। मिलने पर बालिका ने आपबीती सुनाई। चिमनगंज पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि संजय पिता बाबूलाल अग्रवाल 40 वर्ष निवासी वीर सावरकर प्याऊ के पास हालमुकाम संजय नगर हलवाई का काम करता है। रात करीब 8.30 बजे पड़ोस में रहने वाली 5 वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी उसी दौरान संजय उसे पेप्सी दिलाने का बहाना बनाकर अपने घर ले गया जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। करीब एक घंटे तक बालिका घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बालिका संजय के घर रोती बिलखती हालत में मिली। उसने परिजनों को आपबीती बताई जिसके बाद संजय के खिलाफ चिमनगंज थाने में दुष्कर्म, पास्को एक्ट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
सेठी नगर की बालिका को परिचित और उसके दोस्त ने बनाया दुष्कर्म का शिकार
उज्जैन। सेठी नगर में रहने वाली बालिका को परिचितों ने ही दुष्कर्म का शिकार बनाया। बालिका के परिजनों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने अधेड़ को गिरफ्तार किया जबकि उसका दोस्त फरार है।पुलिस ने बताया कि मनोज यादव पिता प्यारेलाल 57 वर्ष निवासी निजातपुरा और मनीष श्रीवास पिता हौरीलाल निवासी गणेशपुरा मक्सीरोड़ अपने परिचित के घर सेठी नगर पहुंचे। यहां परिचित की 13 वर्षीय बालिका घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए परिचित ने ही बालिका के साथ गलत काम किया। बालिका ने परिजनों को घटना बताई जिसकी रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के बाद मनोज यादव को गिरफ्तार कर मनीष की तलाश शुरू की है।