- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
60 पार महिलाओं का क्लब, रोज ठहाकों के साथ होती है गुड मॉर्निंग
उज्जैन | सुबह सूरज की किरण निकलने से पहले ही दशहरा मैदान के नेहरू पार्क से महिलाओं के हंसने की आवाज मस्ती की पाठशाला लगने का संकेत दे देती हैं। खास बात यह है कि इस ग्रुप में 60 से 75 वर्ष की 30 महिलाएं शामिल हैं। सुबह मॉर्निंग वॉक करने के बाद इनकी शुरुआत इसी मस्ती की पाठशाला से होती है। जहां घूमना, भजन करना, योग करना, डांस करना आैर खूब हंसना इनकी नियमित दिनचर्या का एक हिस्सा हो गया है। इसका असर न सिर्फ इनके विचारों पर पड़ा है बल्कि इनके स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। बुजुर्ग महिलाओं का यह ग्रुप उन महिलाओं के लिए संदेश है जो उम्र के बढ़ने पर चिंताग्रस्त हो जाती हैं। ग्रुप की हर सदस्य का कहना है जिंदगी जीने का नाम है, चाहे उम्र कोई भी हो।
दशहरा मैदान निवासी 75 वर्षीय शोभना चोपड़ा, 66 वर्षीय निर्मला सेठिया सहित आसपास की चार-पांच महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर जाती थीं। धीरे-धीरे इन्होंने मॉर्निंग वॉक पर जाने वाली अन्य महिलाओं से दोस्ती कर ली आैर इनका अपना एक अलग ग्रुप तैयार हो गया। रानी जौहरी, दमयंती विजयवर्गीय, नूतन जैन, सुशीला गुप्ता, कृष्णा दास सहित अन्य महिलाएं यहां एकत्रित होती हैं। निर्मला सेठिया ने बताया नियमित सुबह 5 से 7 बजे तक 30 से अधिक महिलाएं योगाभ्यास, डांस, पांच भजन करती हैं। एक-दूसरे के सुख-दु:ख भी बांटती हैं।