- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
7 किलो गांजा ले जाता युवक गिरफ्तार
उज्जैन। महाकाल थाना पुलिस ने बडऩगर रोड मुल्लापुरा के समीप एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 7 किलो 50 ग्राम गांजा जप्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8 आधुनिक 20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 18 जून की दोपहर 12.30 बजे के लगभग मुल्लापुरा चौराहे पर पुलिसकर्मी खड़े हुए थे। इस दौरान एक्टिवा पर बैठकर एक युवक जा रहा था। शंका का होने पर उसे रोका और उसके झोले की तलाशी ली।
जिसमें 7 किलो 50 ग्राम गांजा रखा हुआ था। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम शालू पिता सुनील राठौर निवासी चंपा कुंडी बहादुरगंज उज्जैन बताया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो सानू का कहना था कि वह दौलतगंज निवासी एक युवक के कहने पर गांजा लेकर चंदूखेड़ी में एक व्यक्ति को देने जा रहा था। दौलतनगर निवासी व्यक्ति के लिए ही वह गांजे की तस्करी कर रहा है और वह मात्र एजेंट है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है कि कहीं सानू झूठ तो नहीं बोल रहा। फिलहाल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।