- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
74/84 श्री राजस्थलेश्वर महादेव
74/84 श्री राजस्थलेश्वर महादेव
काफी वर्ष पूर्व पृथ्वी पर कोई राजा नही बचा था। ब्रम्हा को चिंता हुई राजा नही हुआ तो प्रजा पालन कौन करेगा। राजा नहीं होगा तो यज्ञ, हवन, धर्म की रक्षा कौन करेगा। इस दौरान उन्होने राजा रिपंजय को तपस्या करते देखा ओर उससे कहा कि राजा अब तपस्या त्याग कर प्रजा का पालन करों। सभी देवता तुम्हारे वश में रहेगे ओर पृथ्वी पर राज करोगे। राजा ने ब्रम्हा की आज्ञा मानकर सभी देवतओं को स्वर्ग में राज करने के लिए भेज दिया ओर स्वंय पृथ्वी पर शासन करने लगा। राजा के प्रताप को देख इंद्र को ईष्र्या हुई ओर उसने वृष्टि बंद कर दी, तो राजा ने वायु का रूप लेकर मेघो को वृष्टि से बंद कर दिया। इंद्र ने अग्नि का रूप लेकर यज्ञ, हवन प्रारंभ कर दिए। एक बार भगवान शंकर माता पार्वती के साथ भ्रमण करते हुए अंवतिका नगरी पहुंचे। राजा रिपंजय ने उनकी आराधना कर उनसे वरदान में राजस्थलेश्वर के रूप में वहीं निवास करने की इच्छा प्रकट की राजा की भक्ति से प्रसन्न होकर शिव ने उसे वरदान दे दिया। तभी से भगवान शंकर राजस्थलेश्वर महादेव के रूप में अंवतिका नगरी में विराजित है। मान्यता है कि जो भी मनुष्य राजस्थलेश्वर महादेव का पूजन करता है उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हे ओर उसके शत्रु का नाश होता है। उसके वंश में वृद्धि होती है ओर मनुष्य पृथ्वी पर सभी सुखों का भोग कर अंतकाल में परमगति को प्राप्त करता है।