- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
8 घंटे में 2300 ने किए दर्शन, आज 2800 लोग जा सकेंगे, बुकिंग फुल
उज्जैन. 79 दिन बाद खुले महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक 2300 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को महाकाल दर्शन नाम के मोबाइल एप पर बुकिंग करनी पड़ी। बगैर बुकिंग के दर्शन नहीं हो सकेंगे। सोमवार रात 8 बजे मंगलवार के लिए तय 2800 बुकिंग फुल हो गई। कृषि कल्याण मंत्री कमल पटेल भी सुबह विधायक डॉ.मोहन यादव के साथ पहुंचे और आम श्रद्धालुओं वाली कतार में खड़े होकर दर्शन किए। वे साथ में फूलमाला और उत्तरीय लेकर आए थे। महाकाल मंदिर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि, विधायक पारस जैन व मंदिर समिति के प्रशासक एसएस रावत ने श्रद्धालुओं का उत्तरीय, रुद्राक्ष माला व भगवान महाकाल का चित्र भेंटकर स्वागत किया।
ऐसे मिला मंदिर में प्रवेश
- प्रवेश द्वार पर महाकाल मंदिर चिकित्सा सेवा के डॉ.देवेंद्र परमार व सुरक्षा टीम ने श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की।
- प्रवेश द्वार के आगे सैनिटाइजर मशीन रखी थी।
- सुरक्षाकर्मी डिस्टेंसिंग से सभी को आगे बढ़ाते रहे।
- श्रद्धालु फेसिलिटी सेंटर-1 व टनल मार्ग से होकर नंदीगृह के पीछे रैलिंग तक पहुंचे।
- रैलिंग के पीछे से भगवान के दर्शन किए।
- मंदिर समिति ने कतार वाले हिस्सों में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए चौकोर निशान बनाए थे।