शिवरात्रि के पहले हटेंगी मांस की अवैध दुकानें

शिवरात्रि के पहले हटेंगी मांस की अवैध दुकानें

उज्जैन । शहर में 100 से ज्यादा मांस-मटन की अवैध दुकानें हैं। नगर निगम इन दुकानों को हटाने व इनके कारोबार को बंद करवाएगी। महाशिवरात्रि के पहले यह कार्रवाई होने लगेगी। निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पुरुषोत्तम दुबे के अनुसार निगम ने केवल 17 व्यापारियों को ही मांस-मटन की दुकान के लिए लाइसेंस दिए हैं। कुछ वर्षों से लाइसेंस देने के अधिकार खाद्य एवं औषधीय प्रशासन विभाग के पास चले गए हैं। हालांकि उस विभाग…

और पढ़े..

सिंहस्थ में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिये मुख्यमंत्री ने किया महापौर का सम्मान

सिंहस्थ में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिये मुख्यमंत्री ने किया महापौर का सम्मान

उज्जैन | सिंहस्थ महापर्व 2016 में महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल द्वारा किये गए उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में उन्हे सिंहस्थ सेवा सम्मान पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सम्मान समारोह में सिंहस्थ के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियां एवं शासकीय अधिकारियों को सम्मानीत करने हेतु समारोह…

और पढ़े..

खुली जेल को मिली मंजूरी, जल्द ही उज्जैन में बनेगी

खुली जेल को मिली मंजूरी, जल्द ही उज्जैन में बनेगी

उज्जैन । होशंगाबाद और सतना के बाद अब उज्जैन में प्रदेश की तीसरी खुली जेल बनने जा रही है। होशंगाबाद में वर्ष 2010 में खुली जेल बनाई गई थी। सतना में इस तरह की जेल निर्माणाधीन है। उम्मीद है कि इस मार्च-अप्रैल तक इसका काम पूरा हो जाएगा। उज्जैन में भी ओपन जेल को खोले जाने के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। ओपन जेल में न तो चाहरदीवारी होती है और न ही…

और पढ़े..

फोटो शुट के दौरान विवाद में भाजयूमो नेता पर हमला, चाकू से किए वार, मुकदमा दर्ज

फोटो शुट के दौरान विवाद में भाजयूमो नेता पर हमला, चाकू से किए वार, मुकदमा दर्ज

उज्जैन | भाजयुमो नेता कमल सैलानी पर जानलेवा हमले के आरोपी योगेंद्र नानेरिया पर हमला हुआ। वह उस समय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास फोटो शूट कर रहा था। योगेंद्र का आरोप है कि हमलावरों की संख्या दर्जनभर से अधिक थी। पेट और कमर के निचले हिस्से पर चाकू के घाव लगे हैं। हमलावर भाजयुमो नेता जयंत राव गरुड़, कमल, पीयूष रघुवंशी और मौसम मेहता के साथी हैं। पुलिस ने बताया कि फोटो शूट के पैसे…

और पढ़े..

आज शाम पहुंचेंगे संघ प्रमुख डॉ. भागवत

आज शाम पहुंचेंगे संघ प्रमुख डॉ. भागवत

उज्जैन | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की क्षेत्रीय बैठक माधव सेवा न्यास परिसर में होगी। मुख्य कार्यक्रम १२, १३ एवं १४ फरवरी को होगा। इसमें शामिल होने के लिए सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत संभवत: शनिवार रात को पहुंच सकते हैं। रात को नहीं आने पर वे अगले दिन रविवार सुबह पहुंचेंगे। रविवार सुबह ८ बजे डॉ. भागवत महाकाल पुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पर संघ के स्वयंसेवकों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें लगभग…

और पढ़े..

स्वास्थ्य विभाग शुरू करने जा रहा हैं 104 मेडिकल हेल्पलाइन सेवा ,एक फोन पर मिलेगा चिकित्सा परामर्श

स्वास्थ्य विभाग शुरू करने जा रहा हैं 104 मेडिकल हेल्पलाइन सेवा ,एक फोन पर मिलेगा चिकित्सा परामर्श

उज्जैन । रात में यदि आपको बुखार आ रहा है या अन्य कोई तकलीफ हो रही है तो आप हेल्प लाइन नंबर 104 पर फोन कर चिकित्सा परामर्श ले सकते हैं। घर में दवाई है या समीप ही मेडिकल है लेकिन यह पता नहीं है कि कौन सी दवाई लेना है। इसके लिए अब लोगों को घर बैठे फोन पर चिकित्सा परामर्श देने के लिए स्वास्थ्य विभाग 104 मेडिकल हेल्पलाइन सेवा शुरू करने जा रहा…

और पढ़े..

कालिदास अकादमी में 10 हजार डाक टिकटों की प्रदर्शनी आज से

कालिदास अकादमी में 10 हजार डाक टिकटों की प्रदर्शनी आज से

उज्जैन | 10 हजार से अधिक डाक टिकटों वाली प्रदर्शनी शनिवार से कोठीरोड स्थित कालिदास संस्कृत अकादमी में शुरू होगी। जिला स्तरीय अवंतिका डाक उत्सव में बच्चों के लिए आज व कल कई प्रतियोगिताएं भी रखी जाएंगी। शहरवासी प्रदर्शनी को दोनों दिन नि:शुल्क देख सकेंगे। शनिवार सुबह 11 बजे प्रदर्शनी व डाक उत्सव का विक्रम विवि के कुलपति एसएस पांडेय, पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर राकेश कुमार, प्रवर अधीक्षक डाकघर मालवा संभाग उज्जैन केएस तोमर शुभारंभ…

और पढ़े..

यूडीए की इंदौर रोड पर नई आवासीय योजना नानाखेड़ा पर शॉपिंग काॅम्प्लेक्स का प्रस्ताव

यूडीए की इंदौर रोड पर नई आवासीय योजना नानाखेड़ा पर शॉपिंग काॅम्प्लेक्स का प्रस्ताव

उज्जैन। लंबे अंतराल के बाद यूडीए बोर्ड की बैठक 15 फरवरी को दोपहर 3 बजे से प्राधिकरण सभाकक्ष में होगी। एजेंडा तैयार कर लिया गया है। जिसमें इंदौर रोड पर नई आवासीय योजना का प्रस्ताव रखा जाएगा। यहां ग्राम डेंडिया-मेंडिया में स्थित जमीन पर कालोनी विकसित कर लोगों को मकान बनाकर दिए जाएंगे। लोगों को मकान उपलब्ध करवाने के लिए पहली बार यूडीए आवास मेला लगाने जा रहा है। जिसमें लोगों को अासान किस्तों में…

और पढ़े..

आरक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवार मेडिकल के लिए पहुंचे अस्पताल

आरक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवार मेडिकल के लिए पहुंचे अस्पताल

उज्जैन | तीन माह पहले पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों का गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण किया गया। ३२वीं बटालियन में १९२ उम्मीदवारों का चयन हुआ जिसमें से परीक्षण के लिए ७५ उम्मीदवार जिला अस्पताल पहुंचे। ३२वीं बटालियन के निरीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया परीक्षण में फिट रहने वालों का पुलिस वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद चयनितों को नियुक्त पत्र प्रदान किए जाएंगे। मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंचे उम्मीदवार…

और पढ़े..

मवेशियों को ले गए पशुमालिक, देखती रही गैंग

मवेशियों को ले गए पशुमालिक, देखती रही गैंग

उज्जैन। आवारा मवेशियों की समस्या और लगातार हो रहे हमलों से परेशान हो चुके शहरवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की गैंग सड़कों पर उतरी लेकिन वह पशुओं को नहीं पकड़ते हुए शहरभर का चक्कर लगाती रही। गुरुवार सुबह भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। रामघाट पर आवारा मवेशियों को पकडऩे पहुंची गैंग के सामने ही पशुमालिक मवेशियों को ले गए और गैंग देखती रही। इसके अलावा दानीगेट…

और पढ़े..
1 703 704 705 706 707 738