ग्रांड होटल परिसर का किराया अब 30 की बजाय 50 हजार रुपए रोज

ग्रांड होटल परिसर का किराया अब 30 की बजाय 50 हजार रुपए रोज

नगर निगम ग्रांड होटल के किराए में वृद्धि करने जा रही है। गुरुवार को हुई एमआईसी में इसके प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। होटल के प्रति कमरे का किराया 2500 रुपए और परिसर का प्रतिदिन का किराया 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए करना प्रस्तावित था। किराया वृद्धि का अंतिम निर्णय निगम सदन में लिया जाएगा। महापौर मीना जोनवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के एजेंडे में 41 बिंदु शामिल थे। इनमें जीडीसी…

और पढ़े..

महाकाल में ज्योतिर्लिंग प्रमुखों का सम्मेलन होगा

महाकाल में ज्योतिर्लिंग प्रमुखों का सम्मेलन होगा

महाकाल मंदिर में बारह ज्योतिर्लिंग सहित देश के बड़े मंदिरों के प्रमुखों का सम्मेलन बुलाने पर विचार चल रहा है। सम्मेलन में उमड़ने वाले विद्वान धार्मिक जानकारियों के साथ ज्योतिर्लिंगों की व्यवस्थाओं की जानकारी अदान-प्रदान करेंगे। मंदिर प्रबंध समिति इसे लेकर शुक्रवार को बैठक में निर्णय लेगी। कलेक्टर संकेत भोंडवे की अध्यक्षता में शाम 4 बजे मंदिर के प्रशासनिक भवन में बैठक होगी। इसके पहले समिति की सिंहस्थ से पहले एक अप्रैल को बैठक हुई…

और पढ़े..

मौसम में बढ़ी ठंडक, पारा दो डिग्री लुढ़का

मौसम में बढ़ी ठंडक, पारा दो डिग्री लुढ़का

शहर में उत्तरी हवा के असर से मौसम में फिर ठंडक बढ़ गई। बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़क कर 9.0 डिग्री हो गया। रात में दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलती रही। हालांकि गुरुवार को दिन में हवा की रफ्तार शून्य होने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।

और पढ़े..

21 से 23 दिसम्बर तक संस्कृत नाट्य महोत्सव का आयोजन

21 से 23 दिसम्बर तक संस्कृत नाट्य महोत्सव का आयोजन

कालिदास संस्कृत अकादमी द्वारा 21 से 23 दिसम्बर तक संस्कृत नाट्य महोत्सव का वृहद आयोजन किया जा रहा है। आयोजन पं.सूर्यनारायण व्यास सांस्कृतिक संकुल में होगा। कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक आनन्दनारायण सिन्हा ने बताया कि संस्कृत साहित्य को कलाओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संस्कृत नाट्य महोत्सव का वृहद आयोजन किया जा रहा है।

और पढ़े..

बीएसएनएल कर्मचारियों ने लगाए नारे, किया प्रदर्शन

बीएसएनएल कर्मचारियों ने लगाए नारे, किया प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा बीएसएनल को तोड़कर सहायक टॉवर कंपनी बनाने के विरोध में गुरुवार सुबह ११.३० बजे बीएसएनएल कर्मचारियों ने यूनाइटेड फोरम के बैनरतले एक दिवसीय हड़ताल कर दी। कर्मचारी कार्यालय के गेट पर एकजुट हुए और नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने रैली भी निकाली। हड़ताल के चलते कार्यालय में काम नहीं हो सका और कैश काउंटर और ग्राहक सेवा केंद्र बंद रहे जिससे ग्राहकों को भी परेशानी हुई। फोरम के संयोजक मनोज शर्मा…

और पढ़े..

500 के पुराने नोट से आज के बाद जमा नहीं होंगे बिजली बिल

500 के पुराने नोट से आज के बाद जमा नहीं होंगे बिजली बिल

उपभोक्ता गुरुवार को और 500 के पुराने नोट (बंद हो चुके) से बिजली के बिल की राशि जमा कर पाएंगे। यह उनके लिए अंतिम मौका है। उसके बाद ये नोट बिल काउंटर्स पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उपभोक्ताओं को बिल की राशि जमा करने के लिए नए नोट लेकर जाना पड़ेगा। 1000 का नोट पहले ही लेना बंद किया जा चुका है। बिजली कंपनी के एएसई केतन रायपुरिया के अनुसार 15 दिसंबर तक 500 के…

और पढ़े..

मलमास शुरू, अब 16 जनवरी से होगी शादियां

मलमास शुरू, अब 16 जनवरी से होगी शादियां

सूर्य के धुन राशि में प्रवेश करने के साथ गुरुवार से मलमास लग जाएगा। अगले 30 दिन तक शादी-ब्याह एवं सभी शुभ कार्य बंद हो जाएंगे। शादी के मुहूर्त अब नए साल में 16 जनवरी से निकलेंगे।

और पढ़े..

शहरवासियों को दिया स्वच्छता का संदेश

शहरवासियों को दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छ सर्वेक्षण २०१७ के लिए गतिविधियां तेज हो गई हैं। १ जनवरी से विभिन्न शहरों में सर्वेक्षण की शुरुआत होगी जिसके तहत शहर में सफाई के लिए नंबर दिए जाएंगे। इसी के लिए नगर निगम ने भी कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह रैली के रूप में निकलकर शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों से पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने, उपयोग करते पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई करने, घर व आसपास…

और पढ़े..

शिप्रा तट स्थित मंदिर में मनाया दत्त जन्मोत्सव मंदिरों में रात तक गूंजे मंत्र और भजन

शिप्रा तट स्थित मंदिर में मनाया दत्त जन्मोत्सव मंदिरों में रात तक गूंजे मंत्र और भजन

दत्त जयंती पर  महाकाल मंदिर के हाथी द्वार पर महाराष्ट्र व शिप्रा तट स्थित प्राचीन दत्त अखाड़े के दत्त मंदिर में भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। पंडितों के मंत्र और भक्तों के भजन गूंजे। महाराष्ट्र समाज के दत्त मंदिर में सुबह 8 बजे प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक हुआ। शाम 5 बजे फल-फूल एवं पंच मेवे से शृंगार किया। शाम 6.30 बजे 51 बटुकों मंत्रोच्चार के साथ पुजारी संजय दिवटे ने जन्म आरती की।

और पढ़े..

महाकाल मंदिर के बाल हनुमान में नौ दिन गूंजेंगी चौपाइयां, अखंड रामायण पाठ शुरू

महाकाल मंदिर के बाल हनुमान में नौ दिन गूंजेंगी चौपाइयां, अखंड रामायण पाठ शुरू

महाकाल के बाल हनुमान मंदिर में हनुमान अष्टमी महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को अखंड रामायण पाठ के साथ शुरू हुआ। नौ दिन तक दिन-रात मंदिर प्रांगण में रामायण की चौपाइयां गूंजेंगी। सुबह 11 बजे पुजारी जानी गुरु ने सिंदूर, चांदी वर्क व आभूषणों से बाबा का शृंगार किया। दोपहर एक बजे पूजन के पश्चात भक्त मंडली ने रामायण आरंभ की।

और पढ़े..
1 715 716 717 718 719 738