- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
शिप्रा तट स्थित मंदिर में मनाया दत्त जन्मोत्सव मंदिरों में रात तक गूंजे मंत्र और भजन
दत्त जयंती पर महाकाल मंदिर के हाथी द्वार पर महाराष्ट्र व शिप्रा तट स्थित प्राचीन दत्त अखाड़े के दत्त मंदिर में भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। पंडितों के मंत्र और भक्तों के भजन गूंजे। महाराष्ट्र समाज के दत्त मंदिर में सुबह 8 बजे प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक हुआ। शाम 5 बजे फल-फूल एवं पंच मेवे से शृंगार किया। शाम 6.30 बजे 51 बटुकों मंत्रोच्चार के साथ पुजारी संजय दिवटे ने जन्म आरती की।
आरती में दंडी स्वामी शंकरानंद सरस्वती महाराज, सुशील मुले, प्रवीण मानुस्कर, संतोष तेलंग आदि शामिल हुए। श्री वीर हनुमान भक्त मंडल कार्तिक चौक के पं. जस्सु गुरु व उनकी मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। इधर दत्त अखाड़े में गादीपति महंत पीर परमानंद पुरी महाराज के सानिध्य में पंडितों ने अभिषेक-पूजन व आरती की।