- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
निरीक्षण: तड़के 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे कलेक्टर
भस्मारती में बिना अनुमति घुसे दो को पकड़ा, मातहतों की बैठक ली
महाकाल मंदिर भस्मारती में अनाधिकृत लोग घुसते हैं। यह बात सोमवार तड़के उस समय साबित हो गई जब कलेक्टर शशांक मिश्र ने अचानक निरीक्षण किया। मामले में नाराज कलेक्टर ने मंदिर से जुड़े कर्मचारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
कलेक्टर मिश्र को कई दिनों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि भस्मारती में बिना अनुमति कुछ लोग पंडे-पुजारियों के यजमानों को मंदिर में ले जाते हैं। व्यवस्थाएं बिगडऩे का पता चलने पर सोमवार तड़के करीब 4 बजे कलेक्टर अचानक मंदिर पहुंच गए। यहां उन्होंने लोगों से पूछताछ कर उनकी अनुमति चैक की।
इसी दौरान दो लोगों को अनुमति नहीं होने पर पकड़ा। कलेक्टर मिश्र ने उनका नाम पता नोट करवाने के साथ अगली बार दिखने पर कार्रवाई की चेतावनी दे दी। बाद में उन्होंने 10 बजे मंदिर कर्मचारियों की बैठक लेकर अनाधिकृत लोगों के घुसने नहीं देने के लिए ताकिद किया।
पकड़ाए तो बोले सेवक
कलेक्टर के हत्थे चढ़े युवकों ने खुद को सेवक बताते हुए बचने का प्रयास किया लेकिन कलेक्टर ने उन्हें झिड़क दिया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि कुछ पंडे-पुजारी अपने यजमानों की भस्मारती अनुमति तो करवा लेते हैं लेकिन सुबह उनके बैठने और पूजन की व्यवस्था के लिए लोगों को रखे हुए है।ं दोनों युवक भी उनमें से ही थे।
चेतावनी देकर छोड़ दिया
भस्मारती के दौरान दो लोग अनाधिकृत मिले हैं। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया है। कर्मचारियों को भी बैठक लेकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हंै।
– शशांक मिश्र, कलेक्टर