- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
विवि परिसर में लाखों की चोरी
खिड़की तोड़कर घर में घुसे बदमाश, परिवार गया था भोपाल
विक्रम विश्वविद्यालय परिसर स्थित सूने मकान की खिड़की तोड़कर घर में घुसे बदमाशों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान मकान में रहने वाला परिवार भोपाल में रिश्तेदार के यहां गया था। माधव नगर पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
ऊर्जा विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ देवेंद्र सोनी पिता भोलाराम निवासी एफ-4 विश्वविद्यालय परिसर विद्योत्तमा 20 अप्रैल को घर में ताला लगाकर भोपाल में रहने वाले भाई मनीष के यहां गया था और कल रात वापस घर लौटा तो देखा कि मकान की खिड़कियां टूटी हैं।
घर में रखी अलमारी के दरवाजे टूटे थे व सामान बिखरा पड़ा था। देवेंद्र सोनी ने इसकी सूचना माधवनगर पुलिस को दी साथ ही घर में तलाशी ली तो अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, सोने की 12 अंगुठियां, सोने के कंगन, सोने की चूडिय़ां, चांदी की पायल और बिछिया आदि आभूषण नदारद थे। पुलिस ने मामले में बदमाशों की तलाश प्रारंभ की है।