- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
गबन: पंजाब नेशनल बैंक के चेस्ट मैनेजर पर ईओडब्ल्यू में केस
मृतकों के खाते से निकाले लाखों रुपए
गिरफ्तार करने आज हरियाणा जाएगा दल
पीएनबी के एक चेस्ट मैनेजर ने वृद्धावस्था पेंशनधारकों की मौत के बाद उनके खातों में लाखों रुपए निकाल लिए। करीब एक साल पहले हुई शिकायत में गुरुवार को ईओडब्ल्यू ने मैनेजर पर केस दर्ज किया है। आरोपी का हरियाणा तबादला होने के कारण टीम उसे तलाशने जाएगी।
उत्तरप्रदेश स्थित बंदायू निवासी सुभाष पिता जगन ठाकुर (52) के खिलाफ २८ फरवरी 2018 को पीएनबी की सुभाषनगर शाखा के चेस्ट मैनेजर पीएन कटारिया ने ईओडब्ल्यू को शिकायत की थी।
आरोप लगाया था कि उनसे पहले इसी पद पर रहे ठाकुर ने हरियाणा स्थित पलवल ब्रांच के वृद्धावस्था पेंशन के खाता धारक ज्ञानसिंह, सुमेरी बाई, करोड़ी, लख्खो, टीकाराम लच्छीदेवी की मौत होने पर उनके खातों से 422586 रुपए निकाल लिए।
मामले में भोपाल स्थित मुख्यालय के आदेश पर ईओडब्ल्यू की टीम पड़ताल की। गबन के पुख्ता प्रमाण मिलने पर सुभाष ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दिया।
ऐसे की धांधली
ठाकुर वर्ष 2015-16 में हरियाणा की पलवल ब्रांच में मैनेजर थे इसलिए उन्हें मृत खाताधारकों का पता था। वर्ष 2017 में सुभाषनगर शाखा तबादला होते ही उन्होंने राशि निकालना शुरू की।
फर्जी नाम से खाता खोल राशि उसमें ट्रांसफर के बाद अपने खाते में ले ली। वहीं मृतकों के खातों से ही दुकानदारों को भुततान भी किया। धांधली का पता चलते ही बैंक ने उनका तबादला कर दिया।
इसलिए किया था तबादला
ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार गबन के दौरान सुभाष ठाकुर नानाखेड़ा क्षेत्र में ही रहता था, जबकि मामला उजागर होने पर बैंक ने उसे हरियाणा भेज दिया। फिलहाल उसके वहीं होने की उम्मीद है। अब मामला दर्ज होने पर शुक्रवार को एक टीम उसे गिरफ्तार करने जाएगी। ठाकुर मूलरूप से यूपी का है। केस की जानकारी मिलने पर हाथ आने की कम संभावना है।
इनकी मेहनत रंग लाई
मुख्यालय के आदेश के बाद एसआई अनिल शुक्ला, एएसआई अशोक राव, आरक्षक मोहन पाल व लोकेंद्रसिंह देवड़ा ने सूक्ष्मता जांच की। प्रमाण मिलने पर पीएनबी के चेस्ट मैनेजर सुभाष ठाकुर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
– राजेश रघुवंशी, एसपी, ईओडब्ल्यू, उज्जैन