- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
इंस्पेक्टर पर हमले के केस में मास्टर माइंड का आज लेंगे रिमांड
उज्जैन। इंस्पेक्टर सीतासिंह पर हमले के साजिशकर्ता ससूर व पति को चिमनगंज पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ससूर का रिमांड पर लेकर उसे मोबाइल जब्त करने गाजियाबाद लेकर जाएगी।
ग्रेटर नोएडा की इंस्पेक्टर सीतासिंह व उसकी बहन नीता के हमले मास्टर माईंड ससूर यादकरण को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। उससे हमलावरों से संपर्क में उपयोग किए मोबाइल, ट्रेन रिर्जवेशन स्थान व चाकू बेचवाल की पुष्टी करने के लिए टीआई मनीष मिश्रा उसे लेेकर रात को गाजियाबाद रवाना होंगे।
मामले में हमलावर गजेंद्र, करण व चंद्रशेखर को पुलिस मंगलवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने जेल भेज दिया था, लेकिन पति अनुज को फिर एक दिन के रिमांड पर ले लिया था, जिससे की हमले की योजना को लेकर यादकरण व उससे एक साथ पूछताछ हो सके। अनुज की बहन नीतू को पहले ही जेल भेजा जा चूका है। याद रहे ३ अप्रैल को तिरूपतिधाम में सीता व नीता की जानलेवा हमला किया गया था।
यूपी का चौथा चक्कर
इस बहूचर्चित वारदात में चिमनगंज पुलिस, यूपी के गे्रटर नोएडा, जगदीशपुर, गाजियाबाद व अमेठी के लगातार चक्कर लगा रही है। आज चौथी बार पुलिस को गाजियाबाद जाना पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक केस की पड़ताल में पुलिस अधिकारियों को जेब से हजारों रुपए खर्च करना पड़े है। बावजूद केस हल होने और आरोपियों के पकड़ाने पर सकून है।