- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
व्यापारी के हमलावरों का सुराग नहीं, हालत गंभीर
उज्जैन।आगर रोड पर रविवार रात एक किराना व्यवसायी को अज्ञात बदमाश गले में चाकू मारकर भाग गए। घायल व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है। चिमनगंज पुलिस हमलावरों का पता लगा रही है, हालांकि परिजनों ने दो लोगों पर रंजिश में हमले करने का संदेह जताया है।
ग्राम चक निवासी निवासी सुरेश जैन (५५) रविवार रात करीब १० बजे दुकान पर बैठे थे। यहां बाइक पर दो बदमाश आए सिगरेट ली फिर बिना कारण जैन के गले पर चाकू घोंप कर भाग गए। जैन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार सुबह तक उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। मामले में उनकी नातिन स्नेहा ने रिपोर्ट में ग्राम पदमाखेड़ी के ओम व पिंटू पर शंका जाहिर की है।
टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि जिन्हें संदेही बताया जा रहा है उनका दो दिन पहले घायल के दामाद से विवाद हुआ था, लेकिन हमला उन्हीं ने किया या किसी और ने इसका पता लग रहे है। मामले में फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल सका है, लेकिन जल्द हमलावरों के गिरफ्त में होने की उम्मीद है।
चकोर पार्क में मारपीट
निमनवासा निवासी प्रतिक पिता ओमप्रकाश पंवार (३०) रविवार को चकोर पार्क गया था। यहां घूमने की बात पर उसका क्षेत्र के ही प्रेम पिता भागीरथ उसके भाई जीवन से विवाद हो गया। तीनों ने एक-दूसरे पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। चिमनगंज पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर दिया।