- उज्जैन में दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 की मौत: ढाबे पर कहासुनी के बाद हथियारबंद लोग पहुंचे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 24-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
किसान संघ ने कलेक्टर को बताई समस्याएं
उज्जैन। भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। मांग की गई कि जिले की तहसील स्तर की मंडियों में लहसुन, प्याज का पंजीयन किया जाए। आगामी खरीफ फसल के लिए बीज, दवाई एवं खाद की गुणवत्ता पर निगरानी रखी जाए। ग्राम गोंदिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड से लगे हुए गांवों में गंदगी एवं हवा प्रदूषित हो रही है, जिससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। जिला सहकारी बैंकों द्वारा जिन किसानों का कर्जमाफी योजना में ऋ ण माफ किया गया है, उन्हें आगामी फसल के लिए ऋ ण उपलब्ध कराया जाए एवं उनकी लिमिट का शत प्रतिशत राशि दी जाए। कलेक्टर ने समस्याओं और मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया है।