- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जिला अस्पताल में लावारिस मरीजों की हालत दयनीय
उज्जैन। जिला अस्पताल में लावारिस मरीजों की हालत दयनीय है। उन्हें न तो यहां पलंग मिलता है और न ही उपचार ठीक से उपलब्ध हो पाता है। अधिकांश मामलों में ऐसे मरीज यहां दम तोड़ देते हैं और पुलिस द्वारा शवों का पीएम कराने के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया जाता है।
पुलिस अथवा स्वयंसेवी संस्थाओं को यदि कोई लावारिस शहर में बीमार, घायल अवस्था में मिलता है तो उसे तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया जाता है। यहां डॉक्टरों द्वारा मरीज की स्थिति का जायजा लेते हुए यदि हालत गंभीर होती है तो उसे भर्ती कर लिया जाता है। यहां से शुरू होती है लावारिस मरीज के साथ अमानवीयता की कहानी। जिस वार्ड में मरीज को पहुंचाया जाता है वहां न तो मरीज को पलंग उपलब्ध होता है और न ही उसे बाटल अथवा दवाएं नियमित दी जाती हैं।
गंभीर घायल तो व्यवस्थित उपचार के अभाव में दम तोड़ देते हैं। उपचार के दौरान मृत्यु होने पर मरीजों को वार्ड से स्ट्रेचर पर डालकर बाहर लावारिस हालत में छोड़ दिया जाता है और पुलिस को खबर कर दी जाती है। अब पुलिस यहां से लावारिस शव को पीएम कराने से लेकर अंतिम संस्कार तक का काम करती है।