- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
पुत्र ने पिता की याद में लगाए 1100 पौधे, ग्रामीणों ने दिया सहयोग
उज्जैन/दसई। पुत्र ने पिता के जीवन को यादगार बनाने के लिए ऐसा फर्ज निभाया कि दूर-दूर तक यह नई मिसाल कायम होने जा रही है। हर पुत्र पिता के निधन के बाद मात्र कार्यक्रम कर इतिश्री कर लेते हैं, लेकिन ग्राम पदमपुरा के निवासी गणपतलाल चौधरी के निधन पर उनके पुत्र ने 1100 पौधे रोपकर क्षेत्र में एक मिसाल पेश की है। जिसकी प्रशंसा गांव ही नहीं आसपास के क्षेत्र में हो रही है। पुत्र मोहनलाल मारू जो उज्जैन के खाद्य आपूर्ति नियंत्रक हैं। उन्होंने अपने पिता के देहावसान पर गांव को हरा भरा करने के लिए 1100 पौधे लगाकर उनको पानी पिलाने एवं उनके बड़े होने तक उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया है। इस पहल से गांव के लोग इतने प्रभावित हुए कि लोगों ने पूरा सहयोग किया। जिसमें एक ही दिन में 5 फीट से अधिक गहरे 100 से अधिक गड्ढे तैयार कर उनमें प्रत्येक गड्ढे में एक-एक नि:शुल्क ट्रॉली मिट्टी डालकर पौधे लगाने के लिए तैयार कर दिए।